TATA IPL 2023, RCB vs LSG: टाटा आईपीएल 2023 के 11वें दिन बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मेजबान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला होने जा रहा है। मेजबान बेंगलोर का यह सीजन का तीसरा और लखनऊ सुपर जायंट्स का चौथा मुकाबला होगा। बेंगलोर अबतक खेले दो मुकाबलों में एक जीत और एक हार के साथ छठे और लखनऊ तीन मैच में से 2 में जीत और एक हार के साथ तीसरे पायदान पर है। आइए जानते हैं फॉफ डुप्लेसी और केएल राहुल की टीम के मुकाबले को आप कहां देख सकते हैं।
आईपीएल 2023, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्ट्रीमिंग
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2023 का मुकाबला कब खेला जाएगा? (RCB vs LSG IPL 2023 Match date)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2023 का 15वां मुकाबला 10 अप्रैल 2023 (सोमवार) को खेला जाएगा।
किस मैदान पर खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्सके बीच आईपीएल 2023 मैच? (RCB vs LSG IPL Match Venue)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच IPL 2023 का मुकाबला बेंगलुरू के चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
कितने बजे शुरू होगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच टाटा IPL 2023 का मैच? (RCB vs LSG match Timing)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमों के बीच आईपीएल 2023 का मुकाबला आज शाम 7.30 बजे शुरू होगा। टॉस मैच से आधे घंटे पहले 7 बजे होगा।
टीवी पर कहां देख सकते हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला? (Where to watch RCB vs LSG IPL Match on TV)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2023 का मैच आज शाम 7.30 बजे से आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर देख सकते हैं। यहां अलग-अलग भाषाओं में कमेंट्री के विकल्प भी रहेंगे।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where to watch RCB vs LSG Live Streaming)
बेंगलुरू के चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2023 मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो सिनेमा ऐप पर देख सकते हैं। जियो सिनेमा आईपीएल का 4K में प्रसारण कर रहा है। जिसका विभिन्न कैमरा एंगल व तमाम भाषाओं के साथ लुत्फ प्रशंसक उठा सकेंगे। इसमें भोजपुरी कमेंट्री का विकल्प भी मौजूद होगा। इसके अलावा आप इसे हॉटस्टार ऐप पर भी लाइव देख सकेंगे।
