क्रिकेट

IPL 2023, RCB vs LSG: बेंगलोर-लखनऊ मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल, यहां पर जानिए

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 11, 2023, 05:57 PM IST

IPL 2023, RCB vs LSG: आज (10 April 2023) आईपीएल के 16वें सीजन का 15वां मुकाबला खेला जाएगा। ये मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच बेंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। आइए जानते हैं आज आईपीएल के 16वें सीजन के इस मैच की पिच रिपोर्ट और कैसा रहेगा आज बेंगलोर का मौसम।

Image

आईपीएल 2023, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2023 में आज लखनऊ और बैंगलोर की भिड़ंत
  • बेंगलुरू के मैदान पर खेला जाएगा मुकाबला
  • विराट कोहली और केएल राहुल पर सबकी नजरें

IPL 2023, RCB vs LSG: आईपीएल 2023 के 11वें दिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच बेंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भिडंत होने जा रही है। मेजबान आरसीबी की टीम ने इस मुकाबले से पहले दो मैच खेले हैं जिसमें से एक में उसे जीत और एक में हार मिली है। अंक तालिका में वो छठे पायदान पर है और वो इस स्थिति को बेहतर करना चाहेंगे।

वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस मैच से पहले तीन मुकाबले खेले हैं जिसमें से 2 में उसके खाते में जीत गई है जबकि एक में उसे हार का सामना करना पड़ा और वो अंक तालिका में तीसरे पायदान पर है। ऐसे में आरसीबी की टीम घर पर अपने दबदबे को बरकरार रखते हुए लखनऊ को मात देने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

कैसी है बेंगलोर-लखनऊ मैच की पिच रिपोर्ट? (RCB vs LSG Pitch Report)

बेंगलोर का मैदान अन्य मैदानों की तुलना में छोटा है और यहां आईपीएल के खेले जाने वाले मैच हमेशा से हाई स्कोरिंग होते हैं। साल 2018 के बाद से बेंगलोर में खेले गए आईपीएल मुकाबलों में पहली पारी का औसत स्कोर 183 रन है। इसी दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम में स्पिनर्स तेज गेंदबाजों की तुलना में बल्लेबाजों पर लगाम लगा पाने में सफल रहे हैं। यहां पर स्पिनर्स की इकोनॉमी 8.1 की तो तेज गेंदबाजों की 9.8 है। छोटा होने की वजह से इस मैदान पर खूब छक्के लगते हैं। चिन्नास्वामी स्टेडियम में प्रतिमैच छक्कों का पिछले पांच साल में औसत 18 रहा है। ऐसा ही एक बार फिर बेंगलोर और लखनऊ के बीच खेले जाने वाले मुकाबलें में होता दिख रहा है। पिच बल्लेबाजों के मुफीद होगी और मैदान पर चौकों छक्कों की बारिश के बीच प्रशंसकों का जमकर मनोरंजन होगा।

आज कैसा रहेगा बेंगलोर के मौसम का हाल? (Bengaluru Weather Today)

सिटी ऑफ गार्डन्स कहे जाने वाले बेंगलोर में मौसम आम तौर पर अच्छा रहता है।बेंगलोर और लखनऊ के बीच मैच के दौरान आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। बारिश की संभावना नहीं जताई गई है। मौसम गर्म रहेगा। मैच के दौरान तापमान अधिकतम 31 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। जो कि मैच के साथ कम होता जाएगा।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article