क्रिकेट

RCB vs LSG Flashback: लखनऊ के खिलाफ बैंगलोर का पलड़ा भारी, पाटीदार ने जड़ा था शतक

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Apr 10, 2023, 10:50 AM IST

RCB vs LSG Flashback: आरसीबी और लखनऊ के बीच खेले जाने वाले मुकाबले में बैंगलोर का पलड़ा भारी है। पिछले सीजन में जब दोनों टीम आपस में भिड़ी थी तो दोनों बार बाजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हाथ लगी थी। दो में से एक बार आरसीबी ने प्लेऑफ में लखनऊ को हराया था।

Image

आरसीबी और लखनऊ

Photo : Twitter

RCB vs LSG Flashback: आईपीएल के 15वें मुकाबले में आरसीबी का सामना लखनऊ सुपर जायंटस से होगा। यह मुकाबला एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। आरसीबी की बात करें तो उसने पहले मुकाबले में जहां मुंबई की टीम को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी थी तो वहीं कोलकाता के खिलाफ उसे 81 रन से हार का सामना करना पड़ा था।

दूसरी तरफ लखनऊ जायंट्स की बात करें तो 3 मैच खेल चुकी लखनऊ की टीम को दो में जीत और एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। लखनऊ की टीम पहली बार इस सीजन में आरसीबी के खिलाफ उतरेगी। पिछले सीजन की बात करें तो आरसीबी का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। 2022 में दोनों टीम दो बार आपस में खेली थी और दोनों ही मुकाबले में जीत आरसीबी को नसीब हुई थी।

आरसीबी और लखनऊ के बीच हाई स्कोरिंग गेम

पहले मुकाबले की बात करें तो आरसीबी ने लखनऊ के सामने 182 रन का लक्ष्य रखा था और लखनऊ की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर केवल 163 रन ही बना पाई और आरसीबी ने 18 रन से मुकाबला जीत लिया। इस मैच में डुप्लेसी ने 64 गेंद पर 96 रन की पारी खेली थी। आरसीबी की तरफ से जोश हेजलवुड ने 4 और हर्षल पटेल ने 2 विकेट चटकाए थे। लखनऊ की तरफ से क्रुणाल पांड्या ने सर्वाधिक 42 रन की पारी खेली।

आरसीबी 14 रन से जीता था एलिमिनेटर

दूसरे मुकाबले की बात करें तो आरसीबी ने 14 रन से जीत दर्ज की थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में रजत पाटीदार के 54 गेंद पर 112 रन की पारी के दम पर आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए थे। जवाब में लखनऊ की टीम 6 विकेट के नुकसान पर 196 रन बना सकी। लखनऊ की तरफ से केएल राहुल ने 79 और दीपक हुड्डा ने 45 रन की पारी खेली थी। इस मैच में भी जोश हेजलवुड ने 3 विकेट झटके थे।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article