TATA IPL 2023, GT vs KKR: आईपीएल 2023 में रविवार (9 अप्रैल) को खेले जाने वाले सीजन के 13वें और दिन के पहले मुकाबले में गत विजेता गुजरात टाइटन्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच भिड़ंत होगी। गुजरात की टीम अपने शुरुआती दोनों मुकाबले जीत चुकी है और अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम दो मैच में एक जीत और एक हार के साथ के साथ छठे पायदान पर है।ष
आईपीएल 2023, गुजरात टाइटन्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स लाइव स्ट्रीमिंग
गुजरात जायन्ट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2023 का मुकाबला कब खेला जाएगा? (GT vs KKR IPL 2023 Match date)
गुजरात जायन्ट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2023 का 13वां मुकाबला 9 अप्रैल 2023 (रविवार) को खेला जाएगा।
किस मैदान पर खेला जाएगा गुजरात जायन्ट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2023 मैच? (GT vs KKR IPL Match Venue)
गुजरात जायन्ट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच IPL 2023 का मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
कितने बजे शुरू होगा गुजरात जायन्ट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच टाटा IPL 2023 का मैच? (GT vs KKR match Timing)
गुजरात और कोलकाता की टीमों के बीच आईपीएल 2023 का मुकाबला आज शाम 7.30 बजे शुरू होगा। टॉस मैच से आधे घंटे पहले 7 बजे होगा।
टीवी पर कहां देख सकते हैं गुजरात जायन्ट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला? (Where to watch GT vs KKR IPL Match on TV)
गुजरात जायन्ट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2023 का मैच आज शाम 7.30 बजे से आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर देख सकते हैं। यहां अलग-अलग भाषाओं में कमेंट्री के विकल्प भी रहेंगे।
गुजरात जायन्ट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where to watch GT vs KKR Live Streaming)
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले गुजरात-कोलकाता आईपीएल 2023 मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो सिनेमा ऐप पर देख सकते हैं। जियो सिनेमा आईपीएल का 4K में प्रसारण कर रहा है। जिसका विभिन्न कैमरा एंगल व तमाम भाषाओं के साथ लुत्फ प्रशंसक उठा सकेंगे। इसमें भोजपुरी कमेंट्री का विकल्प भी मौजूद होगा। इसके अलावा आप इसे हॉटस्टार ऐप पर भी लाइव देख सकेंगे।
