GT vs KKR Dream11 Team Prediction, IPL 2023: आईपीएल के 13वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टीम अपने घर पर कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ उतरेगी। इससे पहले गुजरात ने आईपीएल के ओपनिंग मैच में चेन्नई के खिलाफ जीत के साथ शुरुआत की थी। कोलकाता की बात करें तो पिछले मुकाबले में उसने आरसीबी को 81 रन के बड़े अंतर से हराया था। वरुण चक्रवर्ती और सुयश शर्मा की गेंदबाजी के सामने स्टार बल्लेबाजों से सजी आरसीबी की टीम पूरे ओवर भी नहीं खेल पाई थी और 123 रन बनाकर आउट हो गई थी।
गुजरात की बात करें तो टीम लगातार दो मुकाबले जीत चुकी है। उसने पहले मुकाबले में सीएसके को जबकि दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया था। शुभमन गिल शानदार फॉर्म में है। गेंदबाजी की बात करें तो मोहम्मद शमी और राशिद खान अच्छी लय में नजर आ रहे हैं। दिल्ली के खिलाफ जब टीम संघर्ष कर रही थी तब साई सुदर्शन और डेविड मिलर ने मैच जिताऊ पारी खेल कर टीम को जीत दिलाई थी। उस मैच में साई सुदर्शन ने नाबाद 62 तो मिलर ने16 गेंद पर 31 रन की विस्फोटक पारी खेली थी।
दोनों टीम के प्लेइंग इलेवन की बात करें तो गुजरात टाइटंस शायद ही अपने विनिंग कॉम्बिनेशन से कोई छेड़छाड़ करे वहीं केकेआर की टीम में बदलाव हो सकता है। टीम सही ओपनिंग कॉम्बिनेशन की तलाश में है और जीत के सिलसिले को जारी रखने के लिए उसे अच्छी ओपनिंग जोड़ी की आवश्यकता होगी।
कोलकाता की संभावित प्लेइंग इलेवन-
एन जगदीशन, रिंकु सिंह, नितीश राणा (कप्तान), आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, टिम साउथी, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती
गुजरात की संभावित प्लेइंग इलेवन-
शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या(कप्तान), साई सुदर्शन, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, रिद्धिमान साहा(विकेटकीपर), राशीद खान, मोहम्म शमी, जोशुआ लिटिल, यश दयाल, अल्ज़ारी जोसफ।
