क्रिकेट

GT vs KKR: गुजरात-कोलकाता मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल, यहां जानें

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 10, 2023, 01:12 PM IST

GT vs KKR: आज (9 April 2023) आईपीएल के 16वें सीजन का 13वां मुकाबला आज गुजरात टाइटन्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। आइए जानते हैं इस मैच की पिच रिपोर्ट और कैसा रहेगा आज हैदराबाद का मौसम।

Image

आईपीएल 2023 गुजरात टाइटन्स बनाम कोलकाता नाइट राइ़डर्स पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2023, GT vs KKR Pitch Report Today Match and Weather Forecast: आईपीएल 2023 के 13वें मुकाबले में आज डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटन्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच दोपहर साढ़े तीन बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ंत होनी है।

कैसी है गुजरात-कोलकाता मैच की पिच रिपोर्ट? (GT vs KKR Pitch Report)

गुजरात टाइटंस ने अहमदाबाद में खेले गए टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में 180 के लक्ष्य का बेहद आसानी से सफलतापूर्वक पीछा किया था। मैदान की बड़ी बाउंड्री के मद्देनजर इस बार भी स्कोर 180 के आसपास ही रहेगा। डीप में मिस-हिट शॉट्स को कैच में यहां बदल सकता है। अहमदाबाद में लाल-मिट्टी और काली-मिट्टी दोनों तरह की पिचें हैं। मेजबान गुजरात टाइटन्स लाल-मिट्टी की पिच पर खेलना पसंद कर सकते हैं। लाल मिट्टी की पिचों पर गेंद अपक्षाकृत कम स्पिन होती है जो धाकड़ स्पिनर्स से सजी कोलकाता नाइट राइडर्स के प्रभाव को कम कर सकता है। दिन में ये मैच खेला जाएगा ऐसे में ओस या टॉस का इस मुकाबले पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

आज कैसा रहेगा अहमदाबाद के मौसम का हाल? (Ahmedabad Weather Today)

अहमदाबाद में इन दिनों आम तौर पर मौसम साफ रहता है। अहमदाबाद में तापमान आज अधिकतम 38 डिग्री होगा और ये उस वक्त होगा जब गुजरात और कोलकाता के बीच मैच खेला जाएगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है और 5 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। ऐसे में होम टीम को इन परिस्थितियों में खेलने का फायदा निश्चित तौर पर मिलेगा और गुजरात की टीम जीत की हैट्रिक पूरी करना चाहेगी।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article