आईपीएल के छठे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स भिड़ने उतरेगी। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है, लेकिन चेन्नई के लिए बेहद ही अहम है। आईपीएल के ओपनिंग मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटंस के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। धानी की सेना सोमवार को लखनऊ के सामने नई रणनीति के साथ उतरेगी। वहीं, लखनऊ भी जीत के लिए को बरकरार रखने उतरेगी। लखनऊ ने अपने पहले मुकाबले में डेविड वॉर्नर की कप्तानी वाली टीम दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत के साथ आगाज किया था।
एमएस धोनी और केएल राहुल। (फोटो - IPL/BCCI)
पिछले सीजन की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन काफी खराब रहा था। टीम को कुल 14 मुकाबलों में से सिर्फ 4 में जीत मिली थी, जबकि 10 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। चेन्नई 8 अंक के साथ पॉइंट टेबल में नीचे से दूसरे नंबर यानी 9वें नंबर पर रही थी। वहीं, लखनऊ की टीम ने डेब्यू सीजन में कमाल का प्रदर्शन किया था। टीम पॉइंट टेबल में 18 अंक के साथ तीसरे नंबर पर रही थी और नॉकआउट में भी पहुंची थी, लेकिन फाइनल से चूक गई थी।
