क्रिकेट

LSG vs CSK Flashback: 210 रन बनाकर भी हार गई थी सीएसके, इन दो बल्लेबाजों ने छुड़ाए थे छक्के

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Apr 3, 2023, 05:09 PM IST

LSG vs CSK Flashback: चेन्नई और लखनऊ के बीच इससे पहले एक बार मुकाबला हुआ है जहां लखनऊ के बल्लेबाजों ने सीएसके के गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई थी। इस मैच में डीकॉक और लुईस ने शानदार अर्धशतक लगाया था। चेन्नई ने इस मैच में बड़ा स्कोर खड़ा किया था।

Image

लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स

Photo : Twitter

इंडियन प्रीमियर लीग के छठे मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाला 4 बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। लखनऊ सुपर जायंट्स ने जहां अपने पहले मुकाबले में जीत दर्ज की थी वहीं चेन्नई की टीम को गुजरात के सामने हार का सामना करना पड़ा था। लखनऊ के खिलाफ इस मैच में चेन्नई जीत के लिए हर संभव प्रयास करेगी, जोकि आसान बिल्कुल नहीं होगा।

पिछली बार मिली थी हार

पिछले सीजन में जब दोनों टीम आपस में भिड़ी थी तो चेन्नई सुपर किंग्स को हार का सामना करना पड़ा था। उस मैच में लखनऊ ने सीएसके के खिलाफ 211 रन का स्कोर सफलतापूर्व चेज किया था। उस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई की टीम ने रॉबिन उथप्पा के 50 और शिवम दुबे के 49 रन की पारी के दम पर 7 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए थे। लखनऊ की तरफ से आवेश खान, एंड्र्यू टाय और रवि बिश्नोई ने 2-2 विकेट चटकाए थे।

डीकॉक और लुईस का अर्धशतक

211 रन के बड़े स्कोर का पीछा करते हुए लखनऊ की तरफ से कप्तान केएल राहुल और क्विंटन डीकॉक ने पहले विकेट के लिए शानदार 99 रन की साझेदारी की थी और चेन्नई से मैच छिन लिया था। राहुल ने 40 रन की पारी खेली थी, जबकि एविन लुईस और क्विंटन डीकॉक ने शानदार अर्धशतक लगाया था और 3 गेंद पहले केवल 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया था।

डीकॉक ने 45 गेंद में 61 और लुईस ने 23 गेंद पर 55 रन की विस्फोटक पारी खेली थी। पिछले सीजन में दोनों टीम के प्रदर्शन की बात करें तो जहां लखनऊ की टीम ने पहले ही सीजन में प्लेऑफ का सफर तय किया था तो वहीं चेन्नई के लिए यह सीजन किसी बुरे सपने से कम नहीं था। चेन्नई प्वाइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर रही थी।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article