RR vs LSG, IPL 2024: क्या पॉवरप्ले में खराब प्रदर्शन की वजह से हारा लखनऊ? केएल राहुल ने दिया करारा जवाब

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 24, 2024, 09:39 PM IST

लखनऊ सुपर जायंट्स की राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सीजन के पहले मुकाबले में हार की वजह केएल राहुल ने बताई है। क्या पॉवरप्ले में खराब प्रदर्शन बना हार की वजह, जानिए उन्होंने क्या कहा?

जयपुर: लखनऊ सुपर जाइंट्स के कप्तान केएल राहुल आईपीएल के पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स के हाथों हारने से विचलित नहीं है लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि अभी तक पहले सप्ताह में कोई टीम पावरप्ले में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी। आईपीएल के इस सत्र में प्रति ओवर दो बाउंसर का नया नियम लागू किया गया है। लखनऊ सुपर जाइंट्स ने पहले छह ओवर में 47 रन पर तीन विकेट गंवा दिये थे। राजस्थान रॉयल्स ने पहले छह ओवर में दो विकेट पर 54 रन बनाये थे।

Sanju Samson KL Rahul

संजू सैमसन और केएल राहुल (साभार IPL/BCCI)

देवदत्त पडिक्कल और केएल राहुल के सिर पर लगी बोल्ट की गेंद

देवदत्त पड्डिकल और राहुल को ट्रेंट बोल्ट की गेंद हेलमेट पर लगने के बाद कनकशन प्रोटोकॉल से गुजरना पड़ा था। राहुल ने मैच के बाद कहा,'यह पहला ही मैच है और मैं बहुत ज्यादा विश्लेषण नहीं करना चाहता। पावरप्ले हर टीम के लिये अहम है और मुझे नहीं लगता कि किसी टीम ने अभी तक इसमें अच्छा प्रदर्शन किया है। मोहसिन पहले सत्र में पावरप्ले में हमारा प्रमुख गेंदबाज था लेकिन पिछले सत्र में वह पूरी तरह फिट नहीं था। उसे वापसी करता देखकर अच्छा लगा। नवीन भी अहम गेंदबाज है।'

End of Feed