Babar vs Virat: बाबर को छोड़ो विराट को देखो, कार्तिक पर बरसे पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज तनवीर अहमद

Babar vs Virat: बाबर आजम और विराट कोहली की तुलना की चर्चा लगातार होते रहती है। एकबार फिर इस पर चर्चा शुरू हो गई है। इस बार दिनेश कार्तिक और पाकिस्तान के पूर्व सलामी बल्लेबाज तनवीर अहमद आमने-सामने हैं।

Babar vs Virat: पाकिस्तान के बाबर आजम और विराट कोहली की तुलना का अंतहीन डिबेट शायद ही किसी मुकाम तक पहुंचे, लेकिन आए दिन हर कोई इस पर अपनी रोटियां सेक जाता है। एक बार फिर बाबर-विराट के डिबेट पर हंगामा मच गया है। इस बार मोर्चा संभाला है पाकिस्तान के पूर्व सलामी बल्लेबाज तनवीर अहमद ने, जिन्होंने बाबर के फॉर्म पर सवाल उठाने पर दिनेश कार्तिक से कुछ कठिन सवाल पूछे हैं।

babar azam vs Virat Kohli

बाबर आजम बनाम विराट कोहली (साभार-X)

तनवीर अहमद ने विराट पर उठाए सवाल

तनवीर दिनेश कार्तिक के उस आरोप का जवाब दे रहे थे जब उन्होंने बाबर के फॉर्म पर सवाल उठाए थे। तनवीर ने दिनेश कार्तिक को कहा कि बाबर के ऊपर सवाल उठाने से पहले उन्हें इंग्लैंड में विराट का फॉर्म देखना चाहिए। तनवीर की मानें तो विराट का प्रदर्शन इंग्लैंड में ठीक नहीं रहा है। 17 मैच में उन्होंने 33 की औसत से रन बनाए हैं, जबकि बाबर आजम ने यहां 65 की औसत से रन बनाए हैं। हालांकि, तनवीर की यह दलील किसी भी तरह से तर्कसंगत नहीं है क्योंकि बाबर ने केवल 4 टेस्ट खेले हैं और विराट 17 टेस्ट इंग्लैंड की धरती पर खेल चुके हैं।

End of Feed