रोहित और बाबर ने बताया, भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ी मैदान से बाहर किस बारे में करते हैं बात

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 15, 2022, 06:52 PM IST

भारत के कप्तान रोहित शर्मा और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने बताया है कि दोनों टीमों के खिलाड़ी मैच से पहले एक दूसरे से मिलते हैं तो किस बारे में करते हैं चर्चा? कैसे कम करते हैं आपसी मुकाबले का दबाव?

मेलबर्न: टी20 विश्व कप 2022 का आगाज होने में अब एक ही दिन बाकी है। रविवार को नामीबिया और श्रीलंका के बीच भिड़ंत के साथ इसका आगाज हो जाएगा। ऐसे में अब सबकी नजर 23 अक्टूबर को चिरप्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले की ओर मुड़ गई हैं। पिछले साल दुबई में विश्व कप के मुकाबले में भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ 10 विकेट के अंतर से करारी हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में पहली हार विश्व कप में पाकिस्तान से हारने के बाद इस बार के मुकाबले की अहमियत बढ़ गई है।

Rohit-Sharma-Babar-Azam

दोनों टीमों के लिए यह आगामी विश्व कप का पहला मुकाबला होगा। ऐसे में दोनों टीमों के खिलाड़ी इस मुकाबले के लिए जमतक तैयारी कर रहे हैं। भारत-पाकिस्तान दोनों के खिलाड़ियों के ऊपर बड़ा दबाव है। ऐसे में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने शनिवार को कप्तानों के फोटो शूट के बाद दबाव कम करने का फार्मूला साझा किया।

End of Feed