T20 World Cup: कोरोना संक्रमित होने के बावजूद श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरा आयरलैंड का खिलाड़ी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 23, 2022, 01:00 PM IST

टी20 विश्व कप 2022 में आयरलैंड के ऑलराउंडर श्रीलंका के खिलाफ रविवार को खेले गए मुकाबले में कोराना संक्रमित होने के बावजूद खेलते नजर आए। ऐसा आईसीसी और स्थानीय प्रशासन की कोरोना गाइडलाइंस के मुताबिक हुआ है।

होबार्ट: ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेले जा रहे टी20 विश्व कप 2022 में रविवार को कोराना का पहला मामला सामने आया। आयरलैंड के ऑलराउंडर जॉर्ज डॉकरेल श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले से पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए। कोराना पॉजिटिव पाए जाने के बाद डॉकरेल मैच में खेले और उन्होंने 16 गेंद में 14 रन की पारी खेली। आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड ने डॉकरेल के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की थी। ऐसे में उन्हें आईसीसी की नई कोरोना गाइडलाइंस और ऑस्ट्रेलिया की गाइडलाइंस के तहत रखा गया।

george-dockrell

आईसीसी के मौजूदा नियमों के मुताबिक अब कोरोना पॉजिटिव पाए गए खिलाड़ी को मैच खेलने और अभ्यास करने से नहीं रोका जा सकेगा। हालांकि पॉजिटिव पाए गए खिलाड़ी को मैच और अभ्यास वाले दिन साथी खिलाड़ियों से अलग यात्रा करनी होती है।

End of Feed