T20 World Cup, WI vs AFG Live Streaming when and where to watch: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 40वें मुकाबले में दो बार की चैम्पियन वेस्टइंडीज का सामना अफगानिस्तान से होगा। यह मुकाबला सेंट लूसिया के डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में दोनों टीमें सुपर-8 की तैयारी को परखने के लिए अच्छा मौका है। वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान की टीम सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। दोनों टीमों के मौजूदा वर्ल्ड कप के प्रदर्शन पर नजर डालें तो वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान की टीम ग्रुप स्टेज में अजेय रही। अफगानिस्तान की टीम ने 3 मुकाबले खेले और सभी मुकाबलों में जीत हासिल की। इसी तरह वेस्टइंडीज की टीम ने भी 3 मैच खेले और सभी मुकाबलों में जीत हासिल की। अफगानिस्तान की टीम 6 अंक के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर रही और वेस्टइंडीज की टीम भी 6 अंक के साथ टेबल में दूसरे नंबर पर रही। दोनों टीमों के बीच अभी तक टी20 के 7 मैच खेले गए हैं, जिसमें वेस्टइंडीज को 4 मुकाबलों में और अफगानिस्तान को 3 मुकाबलों में जीत मिली है।
वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान के बीच आज मुकाबला खेला जाएगा।
वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान मुकाबला कब से खेला जाएगा? (WI vs AFG Match Date)
वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान का मुकाबला मंगलवार यानी 18 जून 2024 से को खेला जाएगा।
वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान का मुकाबला कितने बजे से शुरू होगा? (WI vs AFG Match Time)
वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान मुकाबले की शुरुआत सुबह 6 बजे से होगी। इसके आधे घंटे पहले टॉस होगा।
वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान का मुकाबला कहां खेला जाएगा? (WI vs AFG Match Venue)
वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान का मुकाबला सेंट लूसिया के डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान के मुकाबले को टीवी पर कैसे देखें लाइव? (WI vs AFG Match Live Telecast)
वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान मुकाबले को आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।
वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान के मुकाबले को मोबाइल पर कैसे देखें लाइव? (WI vs AFG Match Live Streaming)
वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान के मुकाबले को आप को आप डिज्नी+हॉटस्टार पर फ्री में देख सकते हैं।
