IND vs USA: भारत के खिलाफ टॉस के लिए क्यों नहीं उतरे अमेरिका के कप्तान मोनांक पटेल?

भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप 2024 में भारत के खिलाफ बुधवार को खेले गए मुकाबले में अमेरिका के कप्तान मोनांक पटेल टॉस के लिए नहीं उतरे। जानिए क्या है वजह?

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेले मोनांक पटेल
  • चोट की वजह से हुए अहम मैच से बाहर
  • एरोन जोंस कर रहे हैं भारत के खिलाफ अमेरिकी टीम की कप्तानी

न्यूयॉर्क: टी20 विश्व कप 2024 का बुधवार को भारत और मेजबान अमेरिका के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टॉस के लिए जब रोहित शर्मा के सामने मोनांक पटेल की जगह टॉस के लिए एरोन जोंस उतरे तो सबको बड़ा आश्चर्य हुआ। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इसके बाद टीम के कार्यवाहक कप्तान एरोन जोंस ने बताया कि मोनांक पटेल चोटिल हैं इस वजह से वो इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं।

Monank Patel

मोनांक पटेल

टूट गया मोनांक का सपना

मोनांक पटेल भारतीय मूल के रहने वाले हैं। उन्होंने भारतीय सरजमीं पर ही क्रिकेट का ककहरा सीखा और बाद में अमेरिका अपने सपनों को उड़ान देने पहुंच गए। उन्होंने भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले कहा कि टॉस के लिए रोहित शर्मा के सामने खड़ा होना मेरे लिए बेहद गर्व का पल होगा। लेकिन उनका ये सपना अधूरा रह गया। मोनांक ने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में कप्तानी अर्धशतक जड़ा था और टीम की जीत में अहम भूमिका अदा की थी। मोनांक को उस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

End of Feed