T20 World Cup 2024, Pakistan vs United States Aaj ka match kaun jitega: टी20 वर्ल्ड कप में गुरुवार (06 जून 2024) को एक और रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। टूर्नामेंट के 11वें मुकाबले में एक बार की चैम्पियन पाकिस्तान का सामना मेजबान यूएसए से होगा। यह मुकाबला डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में खेला जाएगा। पाकिस्तान टीम और यूएसए टीम दोनों पहली बार टी20 में आमने-सामने होंगी। पाकिस्तान की टीम का यह पहला मुकाबला, यूएसए का यह दूसरा मुकाबला है। मेजबान टीम टी20 वर्ल्ड कप में जीत का स्वाद चख चुकी है।
रोहित शर्मा और बाबर आजम। (फोटो- T2o World Cup Twitter)
पाकिस्तान का जीत प्रतिशत ज्यादा
टी20 मुकाबले में पाकिस्तान और यूएसए के बीच पहली बार भिड़ंत होगी। गुगल के मुताबिक, यूएसए के खिलाफ पाकिस्तान का जीत प्रतिशत बहुत ज्यादा है। पाकिस्तान का जीत प्रतिशत 90% है। वहीं, अमेरिका की बात कर तो उनका जीत प्रतिशत 10% है। हालांकि, टीम टी20 वर्ल्ड कप में जीत का स्वाद चख चुकी है।
पाकिस्तान के पास 241 मैच का अनुभव
यूएसए टीम के खिलाफ उतरने वाली टीम पाकिस्तान के पास टी20 मुकाबले में खेलने का अच्छा खासा अनुभव है। टीम ने 2006 से अभी तक कुल 241 मैच खेले हैं, जिसमें 140 मुकाबले में जीत मिली है और 91 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा टीम के 7 मुकाबले का परिणाम नहीं निकला, जबकि 3 मुकाबले टाई रहे हैं। टीम का टी20 में हाईएस्ट स्कोर 232 रन है, जबकि लोएस्ट स्कोर 74 रन हैं।
पाकिस्तान का स्कॉड
बाबर आजम (कप्तान), अबरार अहमद, आजम खान, फखर ज़मान, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद रिजवान, नसीम शाह, सैम अयूब, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, उस्मान खान।
यूएसए का स्कॉड
मोनंक पटेल (कप्तान), आरोन जोन्स, एंड्रीज गौस, कोरी एंडरसन, अली खान, हरमीत सिंह, जेसी सिंह, मिलिंद कुमार, निसर्ग पटेल, नीतीश कुमार, नोशतुश केंजीगे, सौरभ नेत्राल्वाकर, शैडली वान शल्कविक, स्टीवन टेलर, शायन जहांगीर। रिजर्व खिलाड़ी: गजानंद सिंह, जुआनॉय ड्रिस्डेल, यासिर मोहम्मद।
