IND vs ENG Pitch Report, Weather: भारत-इंग्लैंड T20 विश्व कप सेमीफाइनल की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

T20 World Cup 2nd Semi-Final, IND vs ENG Pitch Report And Providence Guyana Weather Forecast In Hindi: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत और इंग्लैंड को गुरुवार को टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में भिड़ना है। ये मैच गुयाना में खेला जाना है। आइए जानते हैं इस मैच की पिच रिपोर्ट और गुयाना के मौसम का ताजा हाल क्या कहता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-इंग्लैंड टी20 विश्व कप सेमीफाइनल
  • भारत और इंग्लैंड की टक्कर गुयाना में होगी
  • सेमीफाइनल मैच पर है बारिश का साया

T20 World Cup 2nd Semi-Final, IND (India) vs ENG (England) Pitch Report And Guyana Weather Forecast: अब आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में वो घड़ी आ चुकी है जब चार टीमें सेमीफाइनल मुकाबले में फाइनल का टिकट हासिल करने के लिए टकराएंगी। गुरुवार (27 June 2024) की रात को बड़ा मुकाबला यानी टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेला जाने वाला ये मुकाबला वेस्टइंडीज के गुयाना में स्थित प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला जाना है। टी20 विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच भारतीय समय के मुताबिक रात 8 बजे से शुरू होगा।

T20 World Cup 2024 Semi Final, IND vs ENG Pitch Report, Weather Forecast

भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए अब तक के टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के आंकड़ों की बात करें तो ये बेहद दिलचस्प रहे हैं। इन दोनों टीमों के बीच अब तक 23 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले जा चुके हैं जिसमें 12 मैच भारतीय क्रिकेट टीम ने जीते हैं। जबकि 11 मुकाबले इंग्लैंड की टीम ने जीते हैं। यानी टक्कर कांटे की रही है और इंग्लैंड इस आंकड़े को बराबरी पर लाना चाहेगा। विश्व कप न्यूट्रल वेन्यू पर हो रहा है। भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक न्यूट्रल वेन्यू पर 3 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जा चुके हैं जिसमें दो मैच भारत ने जीते हैं, वहीं इंग्लैंड ने 1 मैच में जीत हासिल की है।

End of Feed