T20 World Cup 2024, PAK vs IRE Match Pitch Report, Weather: पाकिस्तान-आयरलैंड मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का ताजा हाल, यहां पर जानिए

T20 World Cup 2024, PAK vs IRE Pitch Report: टी20 विश्व कप 2024 के 36वें मुकाबले में पाकिस्तान और आयरलैंड के बीच फ्लोरिडा के लॉडरहिल में भिड़ंत होगी। जानिए कैसा होगा लॉडरहिल में पिच का मिजाज और मौसम का हाल?

KEY HIGHLIGHTS
  • आज पाकिस्तान और आयरलैंड के बीच होगी भिड़ंत
  • फ्लोरिडा के लॉडरहिल में खेला जाएगा मुकाबला
  • दो दिन में दो मैच चढ़ चुके हैं बारिश की भेंट

T20 World Cup 2024, PAK vs IRE Pitch Report And Lauderhill Florida Weather Forecast Today: टी20 विश्व कप 2024 के 36वें मुकाबले पाकिस्तान और आयरलैंड के बीच भिड़ंत होगी। ग्रुप ए का ये मुकाबला फ्लोरिडा के लॉडरहिल स्थित सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। पाकिस्तान की टीम की बाबर आजम(Babar Azam) के हाथों में है जबकि आयरलैंड की कप्तानी पॉल स्टर्लिंग (Paul Stirling) कर रहे हैं। दोनों टीमों के लिए ये मुकाबला साख की लड़ाई है। दोनों टीमें सुपर-8 राउंड से बाहर हो चुकी हैं। ऐसे में दोनों ही टूर्नामेंट में अपने सफर का अंत जीत के साथ करना चाहेगी। आयरलैंड की टीम अबतक कोई मैच नहीं जीत सकी है। पाकिस्तान को कनाडा के खिलाफ ही जीत मिली है। पाकिस्तान और आयरलैंड की टीम के बीच अबतक कुल 4 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेले गए हैं। इनमें से 3 मैच पाकिस्तान ने और एक मैच आयरलैंड ने जीता है। आयरलैंड को ये जीत पाकिस्तान के हालिया आयरलैंड दौरे के पहले मैच में मिली थी। आयरलैंड की टीम उस मुकाबले में मिली जीत से दबाव में चल रही पाकिस्तानी टीम के खिलाफ जीत हासिल करना चाहेगी। ऐसे में दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। हालांकि पाकिस्तान की पलड़ा आयरलैंड के खिलाफ भारी रहेगा।

Ireland vs Pakistan Pitch and Weather Report

आयरलैंड बनाम पाकिस्तान, टी20 विश्व कप 2024, पिच और वेदर रिपोर्ट

आज कैसा रहेगा लॉडरहिल फ्लोरिडा का मौसम (Lauderhill Florida Weather Today)

फ्लोरिडा के लॉडरहिल में शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार सुबह साढ़े दस बजे (भारतीय समयानुसार रात 8 बजे) से मैच खेला जाएगा। लॉडरहिल में पिछले कुछ दिनों से जमकर बारिश हो रही है। इस मैदान पर खेले जाने वाले पिछले दो मैच(अमेरिका-आयरलैंड और कनाडा-भारत) बारिश की भेंट चढ़ गए। ऐसे में लगातार तीसरे दिन भी मैच के बारिश की भेंट चढ़ने की आशंका है। लॉडरहिल में लगातार बारिश हो रही है और मैदान पूरी तरह सूख नहीं पा रहा है। मैदान को पूरी तरह ढकने के लिए कवर्स नहीं हैं। रविवार को हालांकि मौसम के थोड़ा बेहतर रहने की संभावना है लेकिन मैच का आयोजन रात को होने वाली बारिश और आउटफील्ड कितनी गीली है इसपर निर्भर करेगा।

End of Feed