T20 World Cup 2024, OMN vs NAM Match Pitch Report, Weather: ओमान-नामीबिया मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का ताजा हाल, यहां पर जानिए

T20 World Cup 2024, OMN vs NAM Pitch Report And Kensington Oval Barbados Bridgetown Weather Forecast Today Match In Hindi: टी20 विश्व कप 2024 के तीसरे मुकाबले में ओमान और नामीबिया के बीच किंग्सटन ओवल स्टेडियम में भिड़ंत होगी। जानिए इस मुकाबले के दौरान बारबाडोस के ब्रिजटाउन में कैसा रहेगा मौसम का हाल और पिच का मिजाज।

KEY HIGHLIGHTS
  • सोमवार को होगी ओमान और नामीबिया के बीच भिड़ंत
  • बारबाडोस के किंग्सटन ओवल में खेला जाएगा मुकाबला
  • बारिश डाल सकती है मैच में बाधा

T20 World Cup 2024, OMN vs NAM Pitch Report And Bridgetown Barbados Weather Forecast Today: टी20 विश्व कप 2024 के दूसरे दिन दो मुकाबले खेले जाएंगे। दिन के पहले और टूर्नामेंट के तीसरे मुकाबले में नामीबिया और ओमान के बीच भिड़ंत होगी। ग्रुप बी का ये मुकाबला बारबाडोस के किंग्सटन ओवल मैदान पर खेला जाएगा। नामीबिया की टीम की कमान गेरहार्ड इरास्मस (Gerhard Erasmus) के हाथों में है जबकि ओमान की कप्तानी आकिब इलियास (Aqib Ilyas) कर रहे हैं।

NAM vs OMN Pitch and Weather Report

नामीबिया बनाम ओमान, टी20 विश्व कप 2024 पिच और वेदर रिपोर्ट

ओमान और नामीबिया की टीमों के बीच अंतरराष्ट्रीय टी20 में अबतक कुल 6 मैच खेले गए हैं। इन 6 में से 4 में नामीबिया और 2 में ओमान ने जीत हासिल की है। दोनों टीमें एक दूसरे के लिए नई नहीं हैं। दोनों एक दूसरे के खेल से अच्छी तरह वाकिफ हैं ऐसे में दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। दोनों टीमें जीत के साथ टूर्नामेंट में शुरुआत करना चाहेंगी।

End of Feed