IND vs USA, T20 World Cup: टीम इंडिया और मेजबान अमेरिका के बीच बुधवार को होगी भिड़ंत, जानिए मैच से जुड़ी जरूरी बातें

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 11, 2024, 09:27 PM IST

India vs USA Match Preview: भारत और अमेरिका की क्रिकेट टीमों के बीच बुधवार को न्यूयॉर्क के नसाउ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार को भिड़ंत होगी। जानिए इस मुकाबले से जुड़ी सभी जरूरी बातें।

न्यूयॉर्क:भारत के चोटी के बल्लेबाज अमेरिका के खिलाफ बुधवार को होने वाले टी20 विश्व कप के मैच में बेहतर प्रदर्शन करके आगे के कड़े मैचों के लिए लय हासिल करने की कोशिश करेंगे। अमेरिका की टीम भले ही अनुभवहीन है लेकिन उसने प्रभावशाली प्रदर्शन किया है और भारत उसे किसी भी तरह से कम आंकने की कोशिश नहीं करेगा। भारत के कितने भी अंक हों उसे अगले चरण के लिए A1 के रूप में वर्गीकृत किया गया है और वह अमेरिका के खिलाफ जीत दर्ज करके सुपर-8 में अपनी जगह सुनिश्चित करना चाहेगा।

IND vs USA Match Preview

भारत बनाम अमेरिका, टी20 विश्व कप 2024 मैच प्रीव्यू

अमेरिकी टीम को हलके नहीं लेगी टीम इंडिया

End of Feed