IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच कैसी रही है टी20 में भिड़ंत, जानिए किसका पलड़ा है भारी

टी20 विश्व कप 2024 के सुपर-8 राउंड के ग्रुप-1 में भारत और बांग्लादेश के बीच भिड़ंत होगी। जानिए दोनों के बीच कैसी रही है अबतक भिड़ंत।

KEY HIGHLIGHTS
  • टी20 विश्व कप के सुपर-8 राउंड में आज होगी भारत बांग्लादेश के बीच भिड़ंत
  • एंटिगा के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा मुकाबला
  • भारत का पलड़ा रहा है बांग्लादेश के खिलाफ टी20 में भारी

India vs Bangladesh, Head to Head: टी20 विश्व कप 2024 के सुपर-8 राउंड के ग्रुप-1 में भारत और बांग्लादेश के बीच एंटिगा के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में भिड़ंत होगी। ये मुकाबला भारत और बांग्लादेश दोनों के लिए अहम है। दोनों ही टीमों का ये दूसरा मुकाबला है। बांग्लादेश की टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बारिश से प्रभावित मुकाबले में 24 रन के अंतर से हार का मुंह देखना पड़ा था। वहीं दूसरी तरफ टीम इंडिया अफगानिस्तान को 47 रन के अंतर से मात देकर इस मुकाबले में पहुंची है। भारतीय टीम अगर इस मैच में जीत दर्ज कर लेती है तो वो सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी। वहीं बांग्लादेश को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए इस मुकाबले में जीत दर्ज करनी ही होगी।

IND vs AFG Head to Head T20 World Cup

भारत बनाम अफगानिस्तान, हेड टू हेड

टी20 में भारतीय टीम की पलड़ा है भारी

भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 फॉर्मेट में कुछ करीबी मुकाबले खेले गए हैं। टी20 विश्व कप के दौरान ही दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हुई है। भारत और बांग्लादेश के बीच अबतक टी20 फॉर्मेट में कुल 13 मैच खेले गए। इसमें से 12 में टीम इंडिया और एक में बांग्लादेश की टीम विजयी रही है। ऐसे में भारतीय टीम का पलड़ा शनिवार को खेले जाने वाले मुकाबले में भी भारी नजर आ रहा है।

End of Feed