T20 World Cup 2024: अगर रद्द हुआ इंग्लैंड-नामीबिया का मुकाबला तो क्या सुपर-8 राउंड से बाहर हो जाएगा डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड?

अगर इंग्लैंड और नामीबिया के बीच खेला जाने वाला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया तो क्या होगा? क्या डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड का थम लीग दौर में सफर?

KEY HIGHLIGHTS
  • इंग्लैंड और नामीबिया का मुकाबला रद्द हो सकता है
  • एंटिगा में हो रही है झमाझम बारिश
  • अगर रद्द हुआ मुकाबला तो इंग्लैंड हो जाएगा सुपर-8 से बाहर

इंग्लैंड और नाबीबिया के बीच शनिवार को एंटिगा के नॉर्थ साउंड में खेला जाने वाला मुकाबला पर बारिश का साया मंडरा रहा है। सर विवियन रिचर्ड्स मैदान पर तेज बारिश की वजह से टॉस में देरी हो रही है। बारिश वजह से मैच के रद्द होने की आशंका बढ़ गई है। ऐसे में डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड की टीम का विश्व कप अभियान लीग दौर में ही थमता दिख रहा है।

England Cricket team

इंग्लैंड क्रिकेट टीम

स्कॉटलैंड को मिल जाएगा सुपर-8 का टिकट

अगर इंग्लैंड और नामीबिया के बीच मुकाबला बारिश की भेंच चढ़ जाता है तो इंग्लैंड और नामीबिया के खाते में एक-एक अंक आ जाएंगे। इस वजह से इंग्लैंड की टीम का सफर लीग दौर में ही खत्म हो जाएगा। इंग्लैंड की टीम का इससे पहले स्कॉटलैंड के खिलाफ मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था। इसके बाद उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में ओमान के खिलाफ बड़े अंतर से जीत दर्ज करके अपनी सुपर-8 राउंड में पहुंचने की संभावनाओं को बरकरार रखा था। लेकिन एक बार फिर बारिश इंग्लैंड के लिए विलेन बनती दिख रही है।

End of Feed