T20 World Cup 2024, BAN vs NEP Match Pitch Report, Weather: बांग्लादेश-नेपाल मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का ताजा हाल, यहां पर जानिए

T20 World Cup 2024, BAN vs NEP Pitch Report: टी20 विश्व कप 2024 के 37वें मुकाबले में बांग्लादेश और नेपाल के बीच सेंट विसेंट के किंग्सटाउन में भिड़ंत होगी। जानिए कैसा होगा किंग्सटाउन में पिच का मिजाज और मौसम का हाल?

KEY HIGHLIGHTS
  • सेंट विसेंट के किंग्सटाउन में होगी नेपाल-बांग्लादेश की भिड़ंत
  • दोनों टीमें इस मैदान पर खेल चुकी है एक-एक मुकाबला
  • बांग्लादेश के लिए सुपर-8 राउंड में एंट्री के लिए अहम है ये मैच

T20 World Cup 2024, BAN vs NEP Pitch Report And Kingstown St Vincent Weather Forecast Today: टी20 विश्व कप 2024 के 37वें मुकाबले बांग्लादेश और नेपाल के बीच भिड़ंत होगी। ग्रुप डी का ये मुकाबला किंग्सटाउन के आर्नोस वेल स्टेडियम में खेला जाएगा। बांग्लादेश की टीम की कमान नजमुल हस शांतो(Najmul Hossain Shanto) के हाथों में है जबकि नेपाल की कप्तानी रोहित पोड़ेल (Rohit Paudel) कर रहे हैं। बांग्लादेश की टीम के लिए ये मुकाबला सुपर-8 राउंड में पहुंचने का दरवाजा है। इस मैच में जीत दर्ज करके ही बांग्लादेश की टीम सुपर-8 राउंड में प्रवेश कर सकती है। ऐसे में टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत का इंतजार कर रही नेपाल से उसे कड़ी चुनौती मिल सकती है। नेपाल ने अपने पिछले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उलटफेर कर ही दिया था। नेपाल की टीम दुर्भाग्यशाली रही और एक रन से मुकाबला गंवा दिया। लेकिन बढ़े हुए आत्मविश्वास के साथ वो बांग्लादेश के खिलाफ हार की कसक को जीत में तब्दील करने की पुरजोर कोशिश करेगी। ऐसे में दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। हालांकि बांग्लादेश की टीम का पलड़ा अनुभव की वजह से नेपाल के खिलाफ भारी रहेगा।

BAN vs NEP, Pitch and Weather Report T20 World Cup 2024

बांग्लादेश बनाम नेपाल, पिच और वेदर रिपोर्ट, टी20 विश्व कप 2024

आज कैसा रहेगा किंग्सटाउन का मौसम (Kingstown St Vincent Weather Today)

किंग्सटाउन में स्थानीय समयानुसार रविवार रात 7 बजे तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। उसम के साथ हवाएं भी चलेंगी। बारिश की संभावना मैच के दौरान दो प्रतिशत तक है। इसस मैच में ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। हल्के बादल छाए रहेंगे।

End of Feed