T20 World Cup: सैम करन के 'पंजे' ने जीता कप्तान जोस बटलर का दिल, ऑलराउंडर के लिए कही ये बड़ी बात

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 22, 2022, 10:25 PM IST

Jos Buttler hails Sam Curran: इंग्लैंड ने शनिवार को टी20 विश्व कप 2022 में अफगानिस्तान को 5 विकेट शिकस्त दी। इंग्लैंड ने अफगानिस्तन को 112 पर ढेर कर दिया था, जिसमें ऑलराउंडर सैम करन ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 10 रन से देकर 5 विकेट चटकाए। कप्तान जोस बटलर ने कहा है कि करन ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में बॉलिंग करना पसंद है।

पर्थ: इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर को लगता है कि सैम कुरेन अंतिम ओवरों में गेंदबाजी का जज्बा रखते हैं और यह ऑलराउंडर दबाव भरी स्थितियों में गेंदबाजी की अतिरिक्त जिम्मेदारी में कामयाब भी हो रहा है। इंग्लैंड ने टी20 विश्व कप में अफगानिस्तान को पांच विकेट से हराकर जीत से अभियान शुरू किया जिसमें कुरेन ने पांच विकेट झटककर टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में इंग्लैंड के लिये सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन किया।

जोस बटलर और सैम करन

बटलर ने मैच के बाद कहा, ‘‘कुरेन में अंतिम ओवर में गेंदबाजी करने का जज्बा है। वह अतिरिक्त जिम्मेदारी लेने में सफल हो रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वह हमेशा चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में गेंदबाजी करना चाहता है।’’ इंग्लैंड ने शुरुआती मुकाबले में मैदान में शानदार प्रदर्शन। उन्होंने कहा, ‘‘टूर्नामेंट से पहले थोड़ा तनाव था। हम काफी क्रिकेट खेल रहे हैं। जीत दर्ज करना अच्छा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस मैच में क्षेत्ररक्षण ने काफी भूमिका अदा की। यह शानदार प्रयास था।’’

End of Feed