T20 WC 2024, AUS vs AFG Preview: ऑस्ट्रेलिया को अफगानिस्तान के शेरों से बचकर रहना होगा, जानिए इस मैच की सभी खास बातें

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 22, 2024, 06:13 PM IST

T20 World Cup 2024, AUS vs AFG Preview: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2024 में अपना दूसरा मैच अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने उतरेगी। अफगानिस्तान -2.350 के नेट रन रेट के साथ तीसरे स्थान पर है और उसके लिए इसे बेहतर करना और साथ ही ग्रुप की अंक तालिका में ऊपर की ओर बढ़ना मुश्किल काम होगा जिसमें बांग्लादेश भी शामिल है।

KEY HIGHLIGHTS
  • टी20 विश्व कप 2024, सुपर-8 राउंड
  • रविवार का पहला मुकाबला भारतीय समय के मुताबिक सुबह 8 बजे
  • आमने-सामने होंगे ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान

T20 WC 2024, AUS vs AFG Preview: भारत से हारने के बाद अफगानिस्तान को रविवार को यहां टी20 विश्व कप सुपर आठ ग्रुप एक के अपने दूसरे मुकाबले में आस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती का सामना करना होगा। सुपर आठ के अपने पहले मुकाबले में भारत से 47 रन से हारने वाली अफगानिस्तान की टीम काफी दबाव में होगी, उस पर जीत ही नहीं बल्कि नेट रन रेट सुधारने का दबाव भी होगा।

AUS vs AFG Match Preview, T20 World Cup 2024

ऑस्ट्रेलिया-अफगानिस्तान मैच प्रिव्यू

अफगानिस्तान -2.350 के नेट रन रेट के साथ तीसरे स्थान पर है और उसके लिए इसे बेहतर करना और साथ ही ग्रुप की अंक तालिका में ऊपर की ओर बढ़ना मुश्किल काम होगा जिसमें बांग्लादेश भी शामिल है। अफगानिस्तान के लिए बल्लेबाजी में रहमानुल्लाह गुरबाज (178 रन) और इब्राहिम जदरान (160) अहम खिलाड़ी हैं लेकिन उन्हें मध्य और निचले क्रम के बल्लेबाजों से सहयोग की जरूरत है।

End of Feed