पूर्व भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने की PM मोदी से मुलाकात, SKY की बिटिया पर प्रधानमंत्री ने लुटाया प्यार

पूर्व भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने परिवार सहित पीएम मोदी से मुलाकात की। दीवाली से पहले सूर्या ने परिवार के साथ प्रधानमंत्री आवास पर पीएम मोदी से मुलाकात की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने सूर्यकुमार यादव की बेटी को गोद में लेकर खूब प्यार लुटाया।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम से बाहर चल रहे पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव ने परिवार सहित शुक्रवार को पीएम आवास पहुंचे। यहां उन्होंने प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने सूर्यकुमार यादव की बेटी को गोद में लेकर खूब प्यार लुटाया। पीएम मोदी ने इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

PM and SKY

सूर्यकुमार यादव ने पीएम से की मुलाकात।

दीवाली से पहले और धनतेरस के मौके पर सूर्यकुमार यादव ने पारिवार के साथ प्रधानमंंत्री से शिष्टाचार के रूप में मुलाकात की। पीएम मोदी ने पूर्व भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव की बेटी को गोद में खिला। साथ ही परिवार की एक अन्य बेटी से मराठी में गाना सुना। इसका वीडियो शेयर करते हुए पीएम ने लिखा, 'दीपावली के माहौल में राम और सरयू का आगमन हुआ है। इससे दीपावली का वातावरण और भी पावन एवं दिव्य हो गया है।'

End of Feed