India vs Netherlands, T20 World Cup 2022: भारत और नीदरलैंड्स के बीच खेले गए टी20 विश्व कप 2022 के मुकाबले में टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी और उसने विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव के पचासों के दम पर 2 विकेट खोकर 179 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में उतरी नीदरलैंड्स की टीम 123 रन ही बना सकी और मैच 56 रन से गंवा दिया। इस दौरान अपनी पारी समाप्त करने के बाद भारत के कोहली और सूर्यकुमार ने जोरदार अंदाज में जश्न मनाया।
विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव (AP)
टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी और केएल राहुल कुल 9 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद रोहित शर्मा ने धुआंधार 53 रनों की पारी खेलकर मंच सजा दिया। इस मंच पर धमाल मचाया विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव ने। विराट कोहली ने 44 गेंदों में नाबाद 62 रनों की पारी खेली जो इस विश्व कप में उनका लगातार दूसरा पचासा साबित हुआ। वहीं सूर्यकुमार ने लय में लौटते हुए 25 गेंदों में नाबाद 51 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेल डाली।
सूर्यकुमार यादव ने अपना अर्धशतक पारी की अंतिम गेंद पर एक शानदार छक्के के साथ पूरा किया और दुनिया के इस नंबर.3 टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाज ने एक बार फिर अपनी काबिलियत साबित कर दी। इस छक्के के साथ जब पारी समाप्त हुई तो विराट और सूर्यकुमार, दोनों नेे मिलकर झूमते हुए शानदार अंदाज में जश्न मनाया।
ये है विराट-सूर्यकुमार के जश्न का वायरल वीडियो
The Kohli Suya Celebration and Bond is So So special ♥️What A Bond 🫶#INDvsNED #ViratKohli𓃵 #Virat #surya… t.co/SzwbzY8DJw
— ANI (@ANI) Oct 27, 2022
जवाब में उतरी डच टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर सिर्फ 123 रन तक पहुंच पाई जिसके जरिए भारत ने टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। भारत ने इससे पहले पाकिस्तान को मात दी। इसी के साथ भारत ग्रुप में शीर्ष स्थान पर मजबूती से पहुंच गया है।
