IND vs NZ T20: टी20 विश्व कप से पहले चमके 'सूर्या', 25 रन बनाते ही रोहित-विराट के क्लब में मारी एंट्री

IND vs NZ T20 Suryakumar Yadav: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का आगाज हो गया है। नागपुर में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। अभिषेक और संजू ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई। हालांकि, दो विकेट जल्दी गंवाने के बाद कप्तान सूर्या ने अभिषेक शर्मा का साथ दिया और अपनी छोटी सी पारी के दौरान एक बड़ी उपलब्धि हासिल की।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कप्तान सूर्यकुमार यादव नागपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने टी20 करियर का 100वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने उतरे। इस दौरान फैंस को कुछ समय के लिए पुराने सूर्या की झलक देखने को मिली। अपनी छोटी पारी के दौरान कप्तान ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह टी20 क्रिकेट में 9 हजार रन पूरे करने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए।

Suryakumar Yadav

सूर्यकुमार यादव के टी20 रन। फोटो- AP

न्यूजीलैंड के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने 22 गेंद पर 32 रन बनाकर आउट हुए। 25 रन बनाते ही सूर्यकुमार यादव ने मेंस टी20 क्रिकेट में 9,000 रन पूरे कर लिए। 35 वर्षीय सूर्यकुमार अब टी20 में 9,000 रन पूरे करने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। सूर्यकुमार, अब विराट कोहली और रोहित शर्मा के क्लब में शामिल हो गए हैं।

End of Feed