क्रिकेट

नए साल के अपने पहले ही मैच में अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, लगाई चौके-छक्कों की झड़ी

IND VS NZ 1ST T20: अभिषेक शर्मा ने पहले टी20 मुकाबले में इतिहास रच दिया। न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मुकाबले में अभिषेक ने 84 रन की तूफानी पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए।

Image

अभिषेक शर्मा (साभार-X)

IND VS NZ 1ST T20: नागपुर में टीम इंडिया ने जीत के साथ शुरुआत की। न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 48 रन से जीत दर्ज कर 5 मैच की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की। न्यूजीलैंड के सामने 239 रन का पहाड़ सा लक्ष्या था, लेकिन टीम 20 ओवर में 190 रन ही बना पाई। इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा की विस्फोटक 84 रन की पारी के दम पर 7 विकेट के नुकसान पर 238 रन का स्कोर खड़ा किया।

अभिषेक का सबसे तेज अर्धशतक

अभिषेक शर्मा ने नए साल की शुरुआत वहीं से की जहां उन्होंने साल 2025 में छोड़ा था। अभिषेक ने मात्र 35 गेंदों में 240 के स्ट्राइक रेट से 84 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें आठ छक्के और पांच चौके शामिल थे। उन्होंने 22 गेंद में अर्धशतक पूरा किया, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ किसी भारतीय का सबसे तेज अर्धशतक था। इससे पहले केएल राहुल और रोहित शर्मा दोनों ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 23 गेंदों में अर्धशतक बनाया था।

अभिषेक शर्मा ने इतिहास रचा

नागपुर में अपनी शानदार पारी के दौरान अभिषेक ने टी20 क्रिकेट में 5000 रन पूरे किए। उन्होंने एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। आंद्रे रसेल को पीछे छोड़ते हुए अभिषेक ने सबसे कम गेंदों में यह मुकाम हासिल कर लिया। वह टी20 क्रिकेट में 5000 रन पूरे करने वाले 131वें खिलाड़ी हैं, लेकिन उनमें से किसी का भी करियर स्ट्राइक रेट 170 से अधिक नहीं है।

8वीं बार 25 से कम गेंदों पर फिफ्टी

यह आठवीं बार है जब भारतीय स्टार ने 25 गेंद से कम में अर्धशतक जड़ा है। टी20 अंतरराष्ट्रीय इतिहास में यह कारनामा करने वाले वह पहले खिलाड़ी हैं। यह चौथा मौका है जब अभिषेक ने पारी में 8 या इससे अधिक छक्के लगाए हैं। रोहित शर्मा और संजू सैमसन (3) ने यह कारनामा तीन-तीन बार किया है। वर्ल्ड क्रिकेट की बात करें तो एविन लुईस (6 बार) यह कारनामा कर चुके हैं।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article