सूर्यकुमार यादव ने तोड़ा बाबर आजम का वर्ल्ड रिकॉर्ड

Suryakumar Yadav's New World Record: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज का आगाज बुधवार को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट स्टेडियम में हुआ। टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव जैसे ही टॉस के लिए मैदान पर उतरे उन्होंने अंतरराष्ट्रीय टी20 में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। सूर्या अपने डेब्यू के बाद सबसे तेज गति से T20I मैचों का शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। (फोटो क्रेडिट BCCI X)

Authored by: नवीन चौहानUpdated Jan 21 2026, 19:40 IST
पूरा किया टी20आई मैचों की शतक01 / 07

पूरा किया टी20आई मैचों की शतक

​सूर्यकुमार यादव ने नागपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के पहले वनडे में अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों का शतक पूरा कर लिया। तकरीबन पांच साल के अंतराल में सूर्या इस मुकाम पर पहुंचे हैं। (फोटो क्रेडिट Suryakumar Yadav X)

T20 मैचों की शतक जड़ने वाले चौथे भारतीय02 / 07

T20 मैचों की शतक जड़ने वाले चौथे भारतीय

सूर्यकुमार यादव अंतरराष्ट्रीय टी20 में 100 या उससे ज्यादा मैच खेलने वाले चौथे भारतीय बने हैं। उनसे पहले रोहित शर्मा, विराट कोहली और हार्दिक पांड्या इस मुकाम पर पहुंच चुके हैं। (फोटो क्रेडिट Suryakumar Yadav X)

इंग्लैंड के खिलाफ किया था डेब्यू03 / 07

इंग्लैंड के खिलाफ किया था डेब्यू

​सूर्यकुमार यादव ने इंग्लैंड के खिलाफ 14 मार्च, 2021 को अंतरराष्ट्रीय टी20 डेब्यू किया था। उसके बाद से वो लगातार टीम में बने हुए हैं। टी20 विश्व कप के बाद टीम के कप्तान भी बने। (फोटो क्रेडिट Suryakumar Yadav X)​

सबसे तेज गति से खेल सौ T20I मैच04 / 07

सबसे तेज गति से खेल सौ T20I मैच

​सूर्यकुमार यादव सबसे तेज गति से 100 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। सूर्या ने डेब्यू के बाद से 1774 दिन में ये मुकाम हासिल किया है। (फोटो क्रेडिट Suryakumar Yadav X)

पिछले विश्व कप  नहीं चल रहा है बल्ला05 / 07

पिछले विश्व कप नहीं चल रहा है बल्ला

​सूर्यकुमार यादव का बल्ला साल 2024 के टी20 विश्व कप के बाद से T20I मैचों में नाकाम रहे हैं। उन्होंने नागपुर टी20 से पहले 27 पारी में 18.45 के औसत और 144.77 के स्ट्राइक रेट से 448 रन बनाए हैं। वो टीम के लिए सबसे कमजोर कड़ी साबित हुए हैं। (फोटो क्रेडिट Suryakumar Yadav X)

ऐसा है अंतराष्ट्रीय टी20 में रिकॉर्ड06 / 07

ऐसा है अंतराष्ट्रीय टी20 में रिकॉर्ड

​सूर्यकुमार यादव ने नागपुर में खेल गए टी20 मुकाबले से पहले अपने करियर में खेले 99 मैच की 93 पारी में 14 बार नाबाद रहते हुए 2788 रन 35.29 के औसत और 163.23 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। इसमें 4 शतक और 21 अर्धशतक शामिल हैं। 117 उनका इस फॉर्मेट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। (फोटो क्रेडिट Suryakumar Yadav X)​

तोड़ा बाबर आजम का रिकॉर्ड07 / 07

तोड़ा बाबर आजम का रिकॉर्ड

सूर्यकुमार यादव ने सबसे तेज गति अंतरराष्ट्रीय टी20 में 100 टी20 मैच खेलने वाले बल्लेबाज बने बाबर आजम को पछाड़कर बने हैं। बाबर ने 2410 दिन में ये उपलब्धि हासिल की थी। (फोटो क्रेडिट Suryakumar Yadav X)​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!