IND vs AUS: बतौर कप्तान डेब्यू टी20 में ये धमाल करने वाले दूसरे भारतीय बने सूर्यकुमार यादव

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Nov 23, 2023, 10:41 PM IST

सूर्यकुमार यादव ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में कप्तानी डेब्यू करते हुए एक स्पेशल क्लब में एंट्री कर ली।

विशाखापट्टनम: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैच की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में कप्तानी डेब्यू करने वाले सूर्यकुमार यादव ने एक स्पेशल क्लब में एंट्री कर ली है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत के लिए 209 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सूर्यकुमार यादव ने 42 गेंद में 80 रन की आतिशी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 5 छक्के जड़े।

Suryakumar Yadav

सूर्यकुमार यादव

29 गेंद में सूर्या ने जड़ा पचासा

सूर्या मे उन्होंने 29 गेंद में 5 चौके और 3 छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। इसी के साथ ही उनकी केएल राहुल के साथ भारतीय टी20 कप्तानों के स्पेशल क्लब में एंट्री हो गई। सूर्या 40 गेंद में 80 रन की मैच जिताऊ कप्तानी पारी खेलकर पवेलियन वापस लौटे।

End of Feed