CSK के इस स्टार ने की RCB के आईपीएल जीतने की दुआ

IPL 2024: मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व स्टार खिलाड़ी सुरेश रैना ने आरसीबी को लेकर जो कहा है उससे सीएसके के फैंस नाराज हो सकते हैं। आरसीबी को सपोर्ट करते हुए रैना ने कहा कि उन्हें लग रहा है कि इस बार कोई नई टीम ट्रॉफी उठाएगी।

आईपीएल 2024 की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। पहले 21 मैच के लिए शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। इस सीजन का ओपनिंग मैच डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला CSK अपने होम ग्राउंड पर खेलेगी। इससे पहले सीएसके के पूर्व सुपरस्टार खिलाड़ी सुरेश रैना ने एक ऐसी इच्छा जताई है जिसको सुनकर शायद CSK के फैंस को अच्छा नहीं लगेगा।

Virat Kohli

विराट कोहली (IPL)

क्या चाहते हैं मिस्टर आईपीएल रैना?

इंडियन वेटरेन प्रीमियर लीग के एक कार्यक्रम के दौरान रैना ने कहा कि वह चाहते हैं कि इस बार आरसीबी आईपीएल की ट्रॉफी उठाए। रैना ने कहा 'मैं कामना करता हूं कि विराट कोहली और आरसीबी ट्रॉफी उठाएं। अब काफी देर हो चुकी है, सीएसके ने पिछले सीजन में भी इसे जीता था, लेकिन इस साल मुझे उम्मीद है कि जिस टीम ने कभी ट्रॉफी नहीं उठाई है, उसे आखिरकार ट्रॉफी उठानी चाहिए। विराट ने काफी मेहनत की है और मुझे लगता है कि वह एक आईपीएल ट्रॉफी डिजर्व करते हैं।'

End of Feed