IND vs ENG: ध्रुव जुरेल के निर्भीक अंदाज देख सुरेश रैना बोले, यहां से मिले उसे ऐसे तेवर

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 26, 2024, 02:19 PM IST

Suresh Raina on Dhruv Jurel: सुरेश रैना का मानना है कि विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को सेना की पृष्ठभूमि के कारण निर्भीक तेवर मिले और यहां तक पहुंचने के लिये उसने काफी मेहनत की है। जुरेल ने चौथे टेस्ट की दूसरी पारी में 90 रनों की साहसिक पारी खेलकर सबका दिल जीता।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-इंग्लैंड चौथा टेस्ट मैच, रांची
  • ध्रुव जुरेल पर सुरेश रैना का खास बयान
  • जुरेल के निर्भीक तेवर पर रैना की तारीफ

भारत के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना का मानना है कि विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को सेना की पृष्ठभूमि के कारण निर्भीक तेवर मिले और यहां तक पहुंचने के लिये उसने काफी मेहनत की है।

Suresh Raina On Dhruv Jurel

सुरेश रैना ने ध्रुव जुरेल की तारीफ की (AP)

जुरेल ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट की पहली पारी में 90 और दूसरी पारी में नाबाद 39 रन बनाकर भारत की पांच विकेट से जीत में अहम भूमिका निभाई ।रैना ने कहा ,‘‘ मैं जुरेल की विकेटकीपिंग से काफी प्रभावित हूं । उसने काफी मेहनत की है । उसके पिता सेना में थे लिहाजा उसमें वह हार नहीं मानने का निर्भीक तेवर है ।’’

End of Feed