BCA Elections: कोर्ट ने निर्वाचक मंडल में बदलाव के आरोप वाली याचिका पर सुनवाई से किया इनकार

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 30, 2022, 04:25 PM IST

SC rejects to hear plea, BCA Elections: सुप्रीम कोर्ट ने बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) के चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल में बदलाव का आरोप लगाने वाली याचिका पर हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया।

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) के चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल में बदलाव का आरोप लगाने वाली याचिका पर हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया। न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति हिमा कोहली की पीठ ने बीसीए की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता आत्माराम नाडकर्णी की इस दलील पर गौर किया कि संशोधित संविधान को लागू नहीं किया गया है।

SC_SUPREME_COURT

सुप्रीम कोर्ट

यह भी ध्यान में रखा गया कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष और पार्षद (जिला प्रतिनिधि) के पद पर छह उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए। पीठ ने कहा, ‘‘हमारी राय है कि परिणामों को चुनौती देने के उपाय उपलब्ध हैं और गुण-दोष के आधार पर ऐसा करना हमारे लिए उचित नहीं होगा। हम याचिकाकर्ताओं पर छोड़ते हैं कि वे कानून के अनुसार आगे बढ़ें।’’

End of Feed