The Hundred: द हंड्रेड में हुई सनराइजर्स हैदराबाद की एंट्री, 10 करोड़ पाउंड में खरीदी नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स टीम

Sunrisers Hyderabad The Hundred Entry: इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइज लगातार द हंड्रेड में एंट्री करती जा रही है। इसी कड़ी में 2016 की चैंपियन टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने द हंड्रेड में नॉर्दर्न सुपरचार्ज को खरीद लिया है।

Sunrisers Hyderabad The Hundred Entry: सनराइजर्स हैदराबाद ने 10 करोड़ पाउंड में इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के टूर्नामेंट हंड्रेड की टीम नॉर्दर्न सुपरचाजर्स का अधिग्रहण कर लिया है।सनराइजर्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तीसरी फ्रेंचाइजी है जो हंड्रेड क्रिकेट प्रतियोगिता में किसी टीम की मालिक बनी है।

Kavya Maran bcci

काव्या मारन (फोटो- BCCI)

इससे पहले मुंबई इंडियंस ने ओवल इनविंसिबल्स के 49 फीसदी शेयर खरीदे थे, जबकि लखनऊ सुपर जाइंट्स ने मैनचेस्टर ओरिजिनल्स में लगभग 10 करोड़ 70 लाख पाउंड में इतनी ही हिस्सेदारी खरीदी थी।यॉर्कशर क्रिकेट क्लब के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय पटेल ने बयान में कहा, ‘‘हमें सन ग्रुप के साथ साझेदारी करके खुशी हो रही है और नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स को दीर्घकालिक और निरंतर सफलता के लिए तैयार करने के उद्देश्य से आने वाले दिनों में उनके साथ हमारी बातचीत जारी रहेगी।’’

End of Feed