साउथ अफ्रीका टी20 लीग का पहला सीजन सनराइजर्स ईस्टर्न कैप(Sunrisers Eastern Cape) ने जीत लिया है। वांडरस स्टेडियम जोहांसबर्ग में खेले गए फाइनल मैच में सनराइजर्स ईस्टर्न कैप ने प्रीटोरिया कैपिटल्स(Pretoria Capitals) की टीम को 4 विकेट से हरा दिया। जीत के लिए 136 रन को सनराइजर्स की टीम ने 16.2 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। सनराइजर्स ईस्टर्न कैप टीम के जीत के हीरो रहे एडम रॉसिंगटन, जिन्होंने 30 गेंद पर 57 रन की पारी खेली। इसके अलावा एडेन मार्करम ने 26 रन बनाए। मार्को यानसेन ने नीशम की गेंद पर छक्का लगाकर सनराइजर्स को चैंपियन बनाया।
सनराइजर्स ईस्टर्न कैप चैंपियन SA20 2023
सनराइजर्स ईस्टर्न कैप के दो हीरो
सनराइजर्स ईस्टर्न कैप के जीत के दो हीरो रहे। गेंदबाजी में रोलेफ वैन डर मर्वे ने 4 विकेट लेकर लीग की सबसे सफल टीम रही प्रीटोरिया को 135 के लो स्कोर पर रोका और इस बड़े स्टेज पर एडम रॉसिंगटन ने केवल 22 गेंद पर 50 रन की विस्फोटक पारी खेल प्रीटोरिय के गेंदबाजों को मैच में कोई मौका नहीं दिया।jfsdjbfesifisoaopdjaojfaojfoef 😭 t.co/Hc2eM2bqIW
— ANI (@ANI) Feb 12, 2023
इससे पहले टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रीटोरिया कैपिटल्स की टीम, सनराइजर्स के गेंदबाजों के सामने पूरे ओवर भी नहीं खेल पाई और केवल 135 रन ही बना पाई। प्रीटोरिया कैपिटल्स की ओर से सर्वाधिक 21 रन कुसल मेंडिस ने बनाए। सनराइजर्स ईस्टर्न कैप की ओर से रोलेफ वैन डर मर्वे (Roelof van der Merwe) ने 4 ओवर में 31 रन देकर 4 विकेट झटके। मर्वे के अलावा सिसांदा मगाला और ओटनियन बार्टमैन ने 2-2 खिलाड़ियों को आउट किया।
