धर्मशाला: भारत के सबसे खूबसूरत क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला को शर्मसार होना पड़ा है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 1 से 5 मार्च के बीच खेले जाने वाले सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच की मेजबानी अधूरी तैयारियों की वजह से धर्मशाला से छीन ली गई है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में बीसीसीआई सीनियर के हवाले से धर्मशाला से मेजबानी छीने जाने की पुष्टि की गई है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसका ऐलान अभी बाकी है। धर्मशाला से मैच छिने जाने के बाद तीसरे टेस्ट को इंदौर या राजकोट को दिए जाने की संभावना है। दोनों ही मैदान रेस में सबसे आगे चल रहे हैं।
क्रिकेट
धर्मशाला से छिना भारत-ऑस्ट्रेलिया तीसरा तीसरा टेस्ट, इस शहर को मिल सकती है मेजबानी
- Authored by: नवीन चौहान
- Updated Feb 12, 2023, 09:18 PM IST
