क्रिकेट

KKR vs PBKS, Narine Hit 71 Run: नहीं रुक रहा सुनील नरेन के बल्ले का धमाल, जड़ा IPL 2024 में तीसरा आतिशी अर्धशतक

KKR vs PBKS, Narine Hit 71 Run: पंजाब किंग्स के खिलाफ सुनील नरेन ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए सीजन में अपना तीसरा पचासा जड़ दिया। विरोधी गेंदबाज उनके बल्ले पर लगाम लगा पाने में नाकाम रहे हैं। ऐसा रहा उनकी पारी का हाल?

Image

सुनील नरेन(साभार IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • सुनील नरेन ने पंजाब किंग्स के खिलाफ खेली 32 गेंद में 71 रन की पारी
  • सीजन में बतौर खेली तीसरी 50+ रन की पारी
  • पहले विकेट के लिए साल्ट के साथ की 138 रन की साझेदारी

कोलकाता: आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए बतौर सलामी बल्लेबाज धमाल मचा रहे कैरेबियाई ऑलराउंडर सुनील नरेन का बल्ला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को इडेन गार्डन्स में पंजाब किंग्स के खिलाफ नरेन ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए सीजन में दूसरा पचासा 23 गेंद में जड़ दिया। नरेन ने अपनी इस पारी के दौरान 8 चौके और 2 छक्के जड़े। नरेन 32 गेंद में 71 रन बनाकर राहुल चाहर की गेंद पर लपके गए। इस पारी के दौरान उन्होंने 221.87 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 9 चौके और 4 छक्के जड़े।

8 ओवर में पहुंचाया केकेआर को 100 रन के पार

नरेन ने आतिशी अंदाज में फिल साल्ट के साथ केकेआर की पारी की शुरुआत की। दोनों ने मिलकर केकेआर को 3.5 ओवर में 50 रन के पार पहुंचा दिया। पॉवरप्ले में दोनों ने मिलकर 6 ओवर में 76 रन बगैर किसी नुकसान के जड़ दिए। इसके बाद नरेन ने अपना अर्धशतक पूरा किया और 8 ओवर में केकेआर को बगैर किसी नुकसान के 105 रन के स्कोर तक पहुंचा दिया।

तोड़ा सीजन की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी का रिकॉर्ड

सुनील नरेन और फिल साल्ट की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 63 गेंद में 138 रन जोड़े और आईपीएल 2024 में पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी का नया रिकॉर्ड कायम कर दिया।

सीजन में रनों की रेस में पहुंचे दूसरे पायदान पर

सुनील नरेन आईपीएल 2024 में तमाम धाकड़ खिलाड़ियों को पछाड़कर रनों की रेस में बहुत आगे निकल गए हैं। नरेन ने 8 मैच में एक बार भी नाबाद रहे बगैर 8 पारियों में 44.63 के औसत और 184,02 के स्ट्राइक रेट से 357 रन बना चुके हैं। उन्होंने इस दौरान 37 चौके और 24 छक्के जड़े हैं। इसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। 109 उनका सीजन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर्स की सूची में नरेन विराट कोहली के बाद दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। विराट के खाते में 9 मैच में 430 रन दर्ज हैं।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article