एशिया कप: वेन्यू विवाद पर सुनील गावस्कर ने तोड़ी चुप्पी, खिलाड़ियों को लिया आड़े हाथ

  • Agency by: भाषा
  • Updated Sep 8, 2023, 07:45 PM IST

एशिया कप में बारिश और वेन्यू में बदलाव को लेकर हो रही चर्चा और आलोचना के बीच सुनील गावस्कर ने खिलाड़ियों को आड़े हाथ लिया है।

कोलंबो: भारत के महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर चाहते हैं कि एशिया कप के ‘सुपर फोर’ मैच को कोलंबो से हटाकर हम्बनटोटा में नहीं कराने के पीछे की सच्चाई का पता लगाना चाहिए और उनका मानना है कि कभी कभार खिलाड़ियों को भी सभी अहम पहलुओं को समझने की जरूरत होती है।

Sunil Gavaskar

सुनील गावस्कर

सुपर-फोर राउंड के लिए वेन्यू जस के तस बरकरार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड एशिया कप की मेजबानी ‘हाइब्रिड मॉडल’ से कर रहा है जिसमें भारत अपने सभी मैच श्रीलंका में खेल रहा है क्योंकि उसने पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया था। कोलंबो में पूरे हफ्ते भारी बारिश की भविष्यवाणी की गयी है जिससे ऐसी चर्चा चल रही थी कि मैचों को कोलंबो से हटाकर हम्बनटोटा कराया जायेगा लेकिन एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) ने अपना मूल कार्यक्रम ही बरकरार रखा है।

End of Feed