IND vs PAK: पाकिस्तान टीम की ऐसी बेइज्जती किसी ने नहीं की होगी जैसी सुनील गावस्कर ने कर दी, कारण भी बताया

IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबले में अब वह दम नहीं रह गया जो पहले हुआ करता था। बीते कुछ सालों में हर बार पाकिस्तान को भारत के हाथों हार झेलना पड़ा है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के बाद से लगातार इस टीम के प्रदर्शन में गिरावट हुई है।

IND vs PAK: एक वक्त था जब भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले दोनों देशों के फैंस जीत की दुआएं मांगते थे। दोनों टीमों में जीत किसकी होगी इसकी भविष्यवाणी कर पाना आसान नहीं था, लेकिन अब ऐसा लगता है कि मामला एकतरफा हो चला है। अब बच्चे-बच्चे को पता है कि भारत-पाकिस्तान मुकाबले में पलड़ा भारत का भारी है। बीते रविवार को ऐसा ही नजारा देखने को मिला जब भारत ने कमोबेश एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की और चैंपियंस ट्रॉफी के 5वें दिन ही पाकिस्तान का पुलिंदा बांध दिया।

india vs Pakistan Champions Trophy

भारत-पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी (साभार-AP)

4 दिन के भीतर पाकिस्तान के चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर जाने के बाद चारो तरफ उसकी आलोचना हो रही है। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम, इंजमाम-उल हक से लेकर मोहम्मद हफीज, शोएब अख्तर और शोएब मलिक सभी पाकिस्तान टीम की आलोचना कर रहे हैं, लेकिन इन सब के बीच जो सुनील गावस्कर ने कहा है उससे ज्यादा शर्म की बात इस टीम के लिए और कुछ नहीं हो सकती।

End of Feed