750 गेंद में टेस्ट खत्म, सुनील गावस्कर ने आईसीसी के दोहरे रवैये पर उठाए सवाल

सुनील गावस्कर ने पिच को लेकर आईसीसी के दोहरे रवैये पर सवाल उठाया है। उन्होंने मैकॉय पिच को लेकर सवाल खड़ा किया है, जहां हाल ही में ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट केवल 750 गेंद में खत्म हो गया था।

भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने एकबार फिर आईसीसी के दोहरे रवैये पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने हाल ही में बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए मैच की पिच पर सवाल उठाए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने यह मुकाबला पारी और 51 रन से अपने नाम किया था। मिचेल स्टार्क ने इस मुकाबले में 10 विकेट लिए थे, जिसके कारण बांग्लादेश की टीम दोनों पारी में 100 रन का आंकड़ा भी पूरा नहीं कर पाई। पहली पारी में बांग्लादेश ने 64 तो दूसरी पारी में 95 रन बनाए थे। यह मुकाबला केवल 750 गेंद में ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम कर लिया था। इसके बावजूद पिच को लेकर आईसीसी ने कोई सवाल नहीं उठाए। यही कारण है कि सुनील गावस्कर ने आईसीसी पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। मैकॉय में हुए दूसरे टेस्ट को ऑस्ट्रेलिया ने महज दो दिन के भीतर जीत लिया था। यह मुकाबला 125 ओवर में खत्म हो गया था।

Sunil Gavaskar

सुनील गावस्कर (साभार-X)

गावस्कर ने कहा अगर यही एशियाई मैदानों पर होता तो आईसीसी का रवैया बिल्कुल अलग होता जबकि मैकॉय में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों की जमकर तारीफ हो रही है। कोई पिच पर सवाल नहीं उठा रहा है। उन्होंने कहा कि इस पिच को इसलिए तैयार किया गया था कि ऑस्ट्रेलिया उस बेईज्जती का बदला ले सके जिसमें बांग्लादेश ने उन्हें 9 विकेट से करारी शिकस्त दी थी।

End of Feed