मोहम्मद सिराज कहां थे? गावस्कर और रवि शास्त्री ने तेज गेंदबाज को प्लेइंग-11 से बाहर करने पर गंभीर सवाल उठाए

Mohammed Siraj eviction from playing-11 controversy: वेलिंगटन में भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट मैच के लिए चुनी गई भारत की प्लेइंग-11 में मोहम्मद सिराज को शामिल ना करना अब बड़ा विवाद बनता जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं के अलावा क्रिकेट जगत के दिग्गज भी इस पर सवाल उठा रहे हैं। पूर्व दिग्गज रवि शास्त्री और सुनील गावस्कर ने इस मुद्दे पर खुलकर बात की है।

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्कर और रवि शास्त्री ने गुरुवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रहे पहले टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन से मोहम्मद सिराज को बाहर किए जाने पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि टीम मैनेजमेंट को इस तेज गेंदबाज के अनुभव पर विचार करना चाहिए था। भारत ने इस टेस्ट मैच के लिए जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में चार तेज गेंदबाजों को चुना है। बाकी तीन गेंदबाजों में प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप और अंशुल कंबोज शामिल हैं।

Ravi Shastri And Sunil Gavaskar Upset On Exclusion Of Mohammed Siraj From India test Playing Eleven

मोहम्मद सिराज को प्लेइंग-11 में शामिल ना करने पर भड़के रवि शास्त्री और सुनील गावस्कर (X/AP)

जहां गावस्कर ने सिराज के चयन न होने को हैरान करने वाला बताया, वहीं शास्त्री ने सोशल मीडिया पर कहा कि सिराज के अनुभव और काम के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए उन्हें टीम का हिस्सा होना चाहिए था। शास्त्री ने लिखा, "उम्मीद है कि भारत जोरदार वापसी करेगा। लेकिन अगर तेज गेंदबाजी, कौशल और सीम मूवमेंट पैमाना थे, और 140 किमी/घंटा की रफ्तार वाले गेंदबाज आसानी से नहीं मिल रहे थे, तो यह सवाल तो बनता ही है - मोहम्मद सिराज कहां थे? अनुभव, आक्रामकता और गेंद से कुछ खास कर दिखाने की क्षमता - इन सब की भी तो कोई अहमियत होती है!"

End of Feed