IND vs ENG: शुभमन गिल की पसंद को नजरअंदाज करने पर बोले गावस्कर -'कप्तान को हो अंतिम फैसला लेने का अधिकार'

IND vs ENG 4th Test: महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर का मानना है कि शुभमन गिल को अंतिम एकादश चुनने में शायद अंतिम फैसला लेने का अधिकार नहीं था। उनका कहना है कि यह फैसला पूरी तरह से कप्तान का होना चाहिए और मुख्य कोच सहित किसी और का इस पर प्रभाव नहीं होना चाहिए।

IND vs ENG 4th Test: भारतीय क्रिकेट में टीम चयन को लेकर एक बार फिर से बहस छिड़ गई है। इस बार मुद्दा है बाएं हाथ के कलाई स्पिनर कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन से लगातार बाहर रखे जाने का। इस विवाद पर पूर्व भारतीय कप्तान और महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है।

gavaskar x

सुनील गावस्कर (फोटो- X)

कप्तान की प्राथमिकता को मिले वरीयता: गावस्कर

सुनील गावस्कर का मानना है कि टीम चयन में अंतिम फैसला लेने का अधिकार सिर्फ और सिर्फ कप्तान का होना चाहिए। उनका इशारा साफ था कि शुभमन गिल की कुलदीप यादव को खिलाने की इच्छा शायद पूरी नहीं हुई। उन्होंने कहा, "आखिरकार, यह कप्तान की टीम होती है। अगर कप्तान किसी खिलाड़ी को टीम में चाहता है तो वह होना चाहिए।"

End of Feed