IND vs AUS: भारतीय गेंदबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर, बताया कहां हो गई चूक

IND vs AUS 2nd Test: एडिलेड में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाजों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। टीम पहले दिन केवल एक विकेट ले पाई। इसे लेकर दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने नाराजगी व्यक्त की है और बताया है कि कहां चूक हो गई।

IND vs AUS 2nd Test: महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के शुरुआती दिन भारतीय गेंदबाजों के प्रदर्शन पर निराशा जताते हुए कहा कि उन्हें गुलाबी गेंद से बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए था।तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क के छह विकेट की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पहली पारी में 180 रन पर समेटने के बाद दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट पर 86 रन बना लिए थे।

gavaskar

सुनील गावस्कर (फोटो- AP/X)

गावस्कर ने ‘स्टार स्पोर्ट्स’ से कहा कि 'उन्हें बल्लेबाजों को जितना हो सके उतना खेलने के लिए मजबूर करना होगा। आप बल्लेबाज को अधिक गेंद खेलने के लिए मजबूर कर सफलता हासिल कर सकते हैं।आप कुछ गेंदें बाहर डालने के बाद अंदर आने वाली गेंद से उन्हें चकमा दे सकते हैं जैसा कि पर्थ टेस्ट में नाथन मैकस्वीनी और मार्नस लाबुशेन के साथ बुमराह ने किया था। भारतीय गेंदबाजों ने वास्तव में गुलाबी गेंद का उतना अच्छा उपयोग नहीं किया जितना उन्हें करना चाहिए था।'

End of Feed