सुनील गावस्कर ने बताया श्रेयस अय्यर का कप्तानी शतक है किस बात का संकेत?

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में श्रेयस अय्यर ने शानदार कप्तानी शतक जड़कर टीम इंडिया को जीत दिलाई। मैच के बाद सुनील गावस्कर ने अय्यर की तारीफ करते हुए जानिए क्या कहा?

लखनऊ: महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर का कहना है कि श्रेयस अय्यर का पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक महत्वपूर्ण समय पर आया है और उनकी यह पारी इस बात का संकेत है कि बल्ले से खराब दौर से गुजरने के बाद भारतीय कप्तान अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में लौट आए हैं। जून में भारत के टी20 कप्तान की जिम्मेदारी संभालने के बाद से अय्यर केवल दो बार 50 रन का आंकड़ा पार कर पाए थे। हालांकि उन्होंने मंगलवार को यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरुआती मैच में नाबाद 102 रन बनाकर भारत को आठ विकेट से जीत दिलाई।

Sunil Gwaskar and Shreya Iyer

सुनील गावस्कर और श्रेयस अय्यर (फोटो क्रेडिट AI Generated/News room Verified)

शानदार थी अय्यर की पारी

गावस्कर ने 'जियोस्टार' से कहा,'यह श्रेयस अय्यर की शानदार पारी थी। वह रूकने का नाम नहीं ले रहे थे और वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने चाहे जिस लाइन एवं लेंथ पर गेंदबाजी की, उनके पास हर चीज का जवाब था। भारतीय टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम का कप्तान बनने के बाद से श्रेयस अय्यर का बल्ले से दौर थोड़ा खराब रहा है। हाल के समय में जीत तो मिली हैं, लेकिन बल्ले से उनकी अपनी फॉर्म चिंता का विषय बनी रही। इसलिए, उनके लिए बड़ी पारी खेलना महत्वपूर्ण था और उन्होंने इस पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में ऐसा कर दिखाया।

End of Feed