क्या ये हो पाएगा... गावस्कर का अहम सुझाव- सचिन, द्रविड़, गांगुली को वापस बीसीसीआई सेटअप में लाना चाहिए

Sunil Gavaskar On CAC: महान पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर अपनी बेबाक राय के लिए पहचाने जाते हैं। वो अपनी राय व सुझाव देने से हिचकते नहीं हैं। उनका ताजा सुझाव बीसीसीआई सेटअप, खासतौर पर क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) को लेकर है। जहां वो चाहते हैं कि सचिन, द्रविड़, गांगुली जैसे कई महान पूर्व खिलाड़ियों को शामिल किया जाना चाहिए और उनकी खेल समझ का फायदा उठाना चाहिए।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर ने बीसीसीआई से कहा है कि वह पूर्व क्रिकेट खिलाड़ियों के अनुभव का फायदा उठाए। साथ ही, उन्होंने भारतीय क्रिकेट से जुड़े मामलों को संभालने के लिए क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी (CAC) की भूमिका को और व्यापक बनाने का सुझाव भी दिया है। गावस्कर का मानना है कि CAC का काम सिर्फ कोच और चयनकर्ताओं को चुनने तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए। इसके बजाय, वे चाहते हैं कि कमेटी का दायरा बड़ा हो और इसमें भारतीय क्रिकेट से जुड़े अन्य अहम मुद्दों के साथ-साथ घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मैचों के शेड्यूल तय करने जैसे काम भी शामिल हों।

sunil gavaskar gives suggestion on bringing sachin tendulkar rahul dravid Legends back in bcci setup

सुनील गावस्कर ने बीसीसीआई को दिया सुझाव

इस मुद्दे पर विस्तार से अपनी राय रखते हुए सुनील गावस्कर ने 'मिड-डे' के लिए अपने कॉलम में लिखा, "आज BCCI में चयन समिति और CAC के अलावा कोई और कमिटी नहीं है। शायद अब समय आ गया है कि CAC का दायरा बढ़ाया जाए और उसे सिलेक्शन करने वालों और कोच को चुनने के साथ-साथ घरेलू और इंटरनेशनल मैचों के शेड्यूल और भारतीय क्रिकेट से जुड़ी सभी चीज़ों पर भी ध्यान देने की ज़िम्मेदारी दी जाए। कुछ बहुत अनुभवी पूर्व क्रिकेटर हैं जिनकी विशेषज्ञता का इस्तेमाल इस कमिटी में किया जा सकता है।"

End of Feed