चेतेश्वर पुजारा के साथ एक ही टीम में खेलने को लेकर स्टीव स्मिथ ने कुछ ऐसा कहा

  • Agency by: Agency
  • Updated May 3, 2023, 05:22 PM IST

Steve Smith on Cheteshwar Pujara: चेतेश्वर पुजारा और स्टीव स्मिथ आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले काउंटी क्रिकेट में एक ही टीम से खेलने वाले हैं। ये काउंटी क्रिकेट में स्टीव स्मिथ का डेब्यू होगा। पुजारा के साथ खेलने को लेकर स्टीव स्मिथ ने क्या कुछ कहा है, आइए जानते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • काउंटी क्रिकेट में साथ खेलेंगे पुजारा और स्मिथ
  • विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले दोनों एक ड्रेसिंग रूम में
  • स्मिथ ने पुजारा के साथ खेलने पर दिया बयान

ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ काउंटी क्रिकेट में पदार्पण करने और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल से पहले भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा से कुछ सीखने को लेकर काफी उत्साहित हैं। स्मिथ के ससेक्स की तरफ से तीन मैचों में वॉर्सेस्टरशर (4-7 मई), लीसेस्टरशर (11-14 मई) और ग्लेमोर्गन (18-22 मई) के खिलाफ खेलने की संभावना है। इन मैचों से स्मिथ सात जून से होने वाले डब्ल्यूटीसी फाइनल और 16 जून से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली एशेज श्रृंखला के लिए तैयारी करेंगे।

Steve Smith on playing with Cheteshwar Pujara in County Cricket

स्टीव स्मिथ (Sussex Cricket)

डब्ल्यूटीसी फाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सात से 11 जून तक ओवल में खेला जाएगा। पुजारा अभी लंबी अवधि के प्रारूप में ससेक्स की कप्तानी कर रहे हैं तथा वह इस काउंटी टीम के लिए आगामी मैचों में तीसरे जबकि स्मिथ चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतर सकते हैं। स्मिथ ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग के कारण उन्हें विरोधी टीम के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ खेलने में मदद मिली और वह पुजारा के साथ खेलने को लेकर उत्साहित हैं।

End of Feed