IPL में वापसी के सपने देख रहा ऑस्ट्रेलिया का दिग्गज खिलाड़ी, तीन साल से नहीं मिला कोई खरीददार

Steve Smith IPL Return: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर स्टीव स्मिथ इन दिनों शानदार लय में नजर आ रहे हैं। टी20 वर्ल्ड कप की टीम से ड्रॉप होने के बाद अब उन्होंने इस फॉर्मेंट पर पूरा ध्यान देना शुरू कर दिया है। वे एमएलसी में चमकने के बाद आईपीएल में वापसी के सपने देख रहे हैं।

Steve Smith IPL Return: मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) में अपने दमदार प्रदर्शन से उत्साहित ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को अगले साल इंडियन प्रीमियर लीग में वापसी की उम्मीद है।इस 35 साल के खिलाड़ी को टी20 विश्व कप के बाद स्कॉटलैंड एवं इंग्लैंड के आगामी दौरे के लिए नजरअंदाज कर दिया गया है।

steve smith

स्टीव स्मिथ (फोटो- IPL/BCCI/X)

अमेरिका में खेले जाने वाले एमएलसी में उनके शानदार प्रदर्शन से वाशिंगटन फ्रीडम पहली बार लीग का चैंपियन बना। वह लीग के बीते सत्र में 49.00 की औसत और 154.74 के स्ट्राइक रेट से 294 रन बना कर अपनी टीम के शीर्ष स्कोरर रहे।वह इस दौरान फाइनल में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न के खिलाफ फाइनल में 52 गेंदों में 88 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच चुने गये। सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न की टीम में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस और पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रउफ जैसे अंतरराष्ट्रीय दिग्गज थे।

End of Feed