स्टीफन फ्लेमिंग बने इंग्लैंड की टेस्ट टीम के नए हेड कोच, जो रूट फिर बने कप्तान

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टेस्ट टीम के नए हेड कोच और नए कप्तान के नाम का ऐलान कर दिया है।

लंदन: इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने लंबी खोज के बाद टेस्ट टीम के नए कोच के नाम का ऐलान कर दिया है। कई बेहतरीन उम्मीदवारों वाली एक कड़ी प्रक्रिया के बाद ईसीबी के सिलेक्शन पैनल ने सर्वसम्मति से फ्लेमिंग की नियुक्ति पर सहमति जताई।न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग इंग्लैंड की टेस्ट टीम के नए हेड कोच होंगे। इसके साथ ही जो रूट की बतौर टेस्ट कप्तान वापसी भी तय हो गई है। ईसीबी ने इस बात की आधिकारिक तौर पर घोषणा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी बयान के जरिए की है।

Joe Root and Stephen Fleming

जो रूट और स्टीफन फ्लेमिंग (फोटो क्रेडिट AI Generated and ECB)

दुनिया के बेहतरीन कोच में से एक हैं स्टीफन फ्लेमिंग

स्टीफन फ्लेमिंग दुनिया के सबसे सम्मानित क्रिकेट कोच में से एक हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के साथ उनका 18 साल का जुड़ाव रहा है और एक खिलाड़ी के तौर पर 111 मैचों के करियर में वे न्यूजीलैंड के सबसे सफल टेस्ट कप्तान रहे। बतौर खिलाड़ी फ्लेमिंग न्यूजीलैंड के सबसे लंबे समय तक (80 टेस्ट) और सबसे सफल (28 जीत) टेस्ट कप्तान रहे। उन्होंने मिडिलसेक्स, यॉर्कशायर और नॉटिंघमशर के लिए खेला और नॉटिंघमशर की कप्तानी करते हुए 2005 में काउंटी चैंपियनशिप का खिताब भी जीता, जो टीम ने लंबे अंतराल बाद हासिल किया था। 53 वर्षीय फ्लेमिंग ने बतौर कोच चेन्नई सुपर किंग्स रिकॉर्ड पांच बार इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब जिताया और 10 बार फाइनल तक पहुंचाया।

End of Feed