Women Asia Cup: कप्तान चमारी के ऐतिहासिक पारी के दम पर श्रीलंका ने मलेशिया को और बांग्लादेश ने थाइलैंड को हराया

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 22, 2024, 11:05 PM IST

SL W vs MAS W Highlights: कप्तान चमारी अट्टापट्टू के ऐतिहासिक पारी के दम पर श्रीलंका ने मलेशिया को हरा दिया। एक अन्य मैच में बांग्लादेश ने थाइलैंड को हराया। कप्तान चामरी ने 69 गेंद में 14 चौकों और सात छक्कों की मदद से 119 रन की पारी खेली।

SL W vs MAS W Highlights: कप्तान चामरी अटापट्टू के नाबाद शतक के बाद शशिनी गिमहानी के फिरकी के जादू से श्रीलंका ने महिला एशिया कप टी20 टूर्नामेंट के ग्रुप बी मैच में मलेशिया को 144 रन से रौंदकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। श्रीलंका ने कप्तान चामरी की 69 गेंद में 14 चौकों और सात छक्कों से करियर की सर्वश्रेष्ठ नाबाद 119 रन की पारी की मदद से चार विकेट पर 184 रन बनाए।

Cricket News Hindi, khel samachar, sports news hindi (164)

श्रीलंका बनाम मलेशिया (साभार-X)

चामरी ने हर्षिता समरविक्रम (26) के साथ दूसरे विकेट के लिए 64 और अनुष्का संजीवनी (31) के साथ तीसरे विकेट के लिए 115 रन की साझेदारी की।

End of Feed