NZ vs SL 2nd Test Day 3: दूसरे टेस्ट में भी श्रीलंका के ऊपर मंडराया हार का खतरा, फॉलोऑन खेलते हुए गंवाए दो विकेट

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 19, 2023, 06:20 PM IST

Sri Lanka vs New Zealand 2nd Test : फॉलोऑन खेल रही श्रीलंका टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ संभलकर प्रदर्शन करने की जरूरत है। श्रीलंका टीम पर हार का खतरा मंडरा रहा है।

Sri Lanka vs New Zealand 2nd Test : न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में श्रीलंकाई टीम को संभलकर बल्लेबाजी करने की जरूरत है। फॉलोऑन खेल रही श्रीलंका टीम ने तीसरे दिन 43 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 113 रन बना लिए। हालांकि, पहली पारी में श्रीलंका की टीम 164 रन पर ऑलआउट हो गई। वहीं, दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को दो विकेट से हराया था। न्यूजीलैंड की टीम सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है।

SL vs NZ 2nd Test

श्रीलंका टीम के खिलाड़ी। (फोटो - श्रीलंका क्रिकेट के ट्विटर से)

पहली पारी में श्रीलंकाई टीम फेल

मैच के तीसरे दिन श्रीलंकाई टीम ने पहली पारी को 26/2 रन से आगे खेलना शुरू किया। टीम 66.5 ओवर में 164 रन पर आउट हो गई। दिमुथ करुणारत्ने का बल्ला जमकर चला। उन्होंने 47.34 की स्ट्राइक रेट से 188 गेंद पर 9 चौकों की मदद से सबसे ज्यादा 89 रन बनाए, जबकि दिनेश चांदीमल ने 4 चौकों की मदद से 37 रन बनाए। टीम के आठ खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके। इसमें इसमें चार खिलाड़ी खाता तक नहीं खोल पाए। दिन का खेल खत्म होने से पहले श्रीलंका ने फॉलोऑन खेलना शुरू किया। टीम दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में दो विकेट के नुकसान पर 113 रन बनाए।

End of Feed